Impact: Water problem in our village got resolved after report on CGnet Swara...

धसियान टोला, ग्राम-उसाड, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम सुन्दर मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव में पीने की पानी की समस्या थी कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए थे पर समस्या का समाधान नही हो रहा था |तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में नवम्बर 2017 में सन्देश रिकॉर्ड किया और जनवरी 2018 में उनकी पानी की समस्या का समाधान हो गया था और अब ग्रामीणों को पीने का पानी मिल रहा है अब वे बहुत खुश हैं | इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है|श्याम सुन्दर@7898748831.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: SHYAM SUNDAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

4 साल पहले हम 75 लोगो ने रोजगार गारंटी में काम किया था, भुगतान अब तक नहीं हुआ...

राधेश्याम वैद्य ग्राम-साहकट्टा, पंचायत-फरस्कोट, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बोल रहे है कि 2014 में रोजगार गारंटी के तहत रोड में 150 लोगो ने काम किया था और काम लगभग डेढ़ माह तक चला था | उसमे से 75 लोगो का भुगतान हो चूका है बाकि 75 लोगो का भुगतान नहीं हुआ है | उसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास और ब्लाक में कई बार आवेदन कर चुके है सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है| लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर भुगतान दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. राधेश्याम वैद्य@9406053135.

Posted on: Jun 17, 2018. Tags: RADHESHYAM VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव का नाम साहकट्टा कैसे पड़ा: एक गांव की कहानी

ग्राम-साहकट्टा, पंचायत-फरसकोट, तहसील-भानूप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राधेश्याम वैद्य बता रहे हैं कि उनके पूर्वजो से प्राप्त जानकारी अनुसार आज से कई वर्ष पूर्व उनका निवास स्थान ग्राम कुआ पानी कुदुरभाट था, तब गांव की स्थिति बहुत ख़राब थी वीरान होने की स्थिति में था, उस समय पूर्वजो ने आकर 1853-56 में कुआ के जैसे तालाब खुदाई कराया जिसमे लोग अपनी पानी की जरूरतों को पूरा करते थे और आज भी इसमें करीब 9 फिट पानी होगा, उसके बाद उन्होंने लोगो को 500 एकड़ की भूमि में बसाया, सहारा दिया, ऐसे ही सहारा देने के कारण उस गांव का नाम साहकट्टा पड़ा| राधेश्याम वैद्य@9406053135.

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: RADHESHYAM VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

हमारा गाँव विधायक आदर्श ग्राम लेकिन हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नही, कुंएं से पीनी पीते हैं...

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले बता रहे हैं कि उनका गांव विधायक आदर्श ग्राम है, गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में पानी के लिए कुआं है, लेकिन उसमे पत्ते कचड़े आदि गिर जाते हैं, और सड़ जाते हैं जिससे पानी गंदा हो जाता है, और गंदा पानी पीने से लोग बीमार पडते हैं, वार्ड में लगभग 50 घर है.समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने हैण्डपंप के लिए आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई काम नही हुआ, कृपया फोन करें: सरपंच@8959459879, PHE@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिवबालक सिंह श्यामले@7909492361.

Posted on: Jun 11, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव से मेन रोड 35 किलोमीटर दूर है, आवेदन दे देकर थक गए हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-खोहिर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राधेश्याम साकेत बता रहे है कि मोहली से लेकर खोहिर, भजनपार, लूल्हगुंडा 35 किलोमीटर तक रोड नहीं है | 35 किलोमीटर चलने के बाद मुख्य रोड तक पहुँच पाते है |उस समस्या को लेकर वे लोग जनदर्शन, लोक सुराज में कई बार आवेदन दे चुके है| अधिकारियो को पूछने से हो जायेगा बोलते है | लेकिन अभी तक नहीं हुआ है| रोड नहीं होने के कारण बाजार जाने में दिक्कत होता है और भी बहुत सारी दिक्कते होती है| इसलिए वे लोग सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9753634527.

Posted on: Jun 10, 2018. Tags: RADHESHYAM SAKET SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »