पालघर (महाराष्ट्र): लॉकडाउन में फंसे हैं, काम बंद, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

पांडुरंगा चाल, काशी विश्वनाथ टेम्पल, वलई पाड़ा, थाना-संतोष भवन, नाला सुपाडा ईस्ट, जिला-पालघर (महाराष्ट्र) से चंदन शर्मा बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, परिवार में 3 सदस्य हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, खाने की समस्या हो रही है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें :संपर्क नंबर@8104099577. (166882)

Posted on: May 10, 2020. Tags: CHANDAN SHARMA CORONA PROBLEM MH PALGHAR SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे खाने की समस्या है, मदद करें...

चौकीदारी रोड, खांडवे नगर, वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से मनोज शर्मा जो रीवा जिला मध्यप्रदेश के निवासी हैं, वे 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में हैं, उनके पास राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, जिससे वे परेशान हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@ 8080018198, 8484809026. (166478)

Posted on: May 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANOJ SHARMA MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

देशद्रोहियों आंखे खोलो... कोरोना पर कविता-

सिवनी, जिला- गौरेला, पेंड्रा, मरवाही (छत्तीसगढ़) से कामता प्रसाद शर्मा कोरोना पर एक कविता सुना रहे हैं :
देशद्रोहियों आंखे खोलो-
ऐसे संकट घड़ी में जहर भरी ना बाते बोलो-
देशद्रोहियों आंखे खोलो-
सम्हल जाओ एक हो जाओ-
भारत देश का नाम बढाओ-
देश हमारा जूझ रहा है-
संकट में यूं ना विष घोलो-
देशद्रोहियों आँखे खोलो-
राज़ धर्म जो नियम बताए-
उसको संयम से अपनाओ-
मन भेद भाव ना लाये-
मदद करो देश के हित में-
अपने धर्म से अब ना डोलो-
देशद्रोहियों आँखे खोलो-
लॉक डाउन का करिये पालन-
मानो बात कहे जो शासन-
पुलिस, मीडिया,नर्स,डॉक्टर-
प्रेम भाव से इन्हें अपनालो-
ये धर्मो की नही बीमारी-
विश्व मे जो फैली महामारी-
लोगो से नही इसे चिन्हारी-
जो भी मिलेगा उसे डसेगा-
इससे अपना हाथ भी धोलो-
देशद्रोहियों आंखे खोलो...

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CG CORONA GPM KAMATA PRASAD SHARMA POEM SONG VICTIMS REGISTER

गलती करके सुधार ले वो सच्चा इंसान...दोहा-

सिवानी जिला-मरवाही (छत्तीसगढ़) से कमाता शर्मा एक कोरोना पर दोहा सुना रहे हैं:
गलती करके सुधार ले वो सच्चा इंसान-
गलती करके इतरा उठे वही बड़ा सैतान-
समझ समझ की समझ है समझ समझ की बात-
कोई माने विनय से कोऊ माने लात-
एसे से बचकर रहो जो फैलाते रोग-
भीड़ छोड़ घर में रहो, यही सही उपयोग-
भारत की जनता से पूछ रही सरकार-
बोलो इसी प्रकार से करोगे देश सुधार...

Posted on: Apr 04, 2020. Tags: CG KAMATA SHARMA MARWAHI POEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कद बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा कद बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिनकी ऊंचाई सामान्य से कम है वे एक से दो ग्राम अश्वगंधा चूर्ण, उतना ही कला तिल और तीन से पांच खजूर को 20 ग्राम घी के साथ सेवन करें, साथ में सुबह योग करें लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »