राज्य सरकार की योजना केवल कागज पर दिखाने के लिये किसानो को लाभ नहीं-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं राज्य सरकार की योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी योजना का लाभ सही तरीके से किसानो को नहीं मिल रहा है, केवल कागज पर ही योजना को चलाया जा रहा है| उनके पंचायत में मवेसियो की संख्या 1070 है और आमगांव में 560 है, उनका कहना है जहां मवेसियो की संख्या ज्यादा है वहां योजना शुरू न करके कम संख्या वाले जगह पर शुरू किया गया है, उनके पंचायत में जो गौशाला बनाया गया है उसमे कोई सुविधा नहीं है, केवल कागज पर दिखाने के लिये बनाया गया है| झेराझाप गांव में भी एसी ही स्थिती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर स्थिती का मुवायाना करवाने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103, SDM@9425584600, संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Dec 14, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

धान खरीदी केंद्र में धन खरीदी बंद, ग्रामीण किसान परेशान, कृपया मदद करे...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ब्लाक, तहसील मुख्यालय के ट्राईफेड गोदाम से राजेंद्र गुप्ता जिसने के साथ मौजूद ग्रामीण किसान बता रहे है धान खरीदी से जहां पर धान की खरीदी होती है, धान बिक्री के लिये आये किसानो का कहना है, इस समय धान खरीदी कार्य बंद कर दिए है, जिस दर पर धान की खरीदी करने की बात सरकार द्वारा कहा गया था, उस दर पर खरीदी नही किया जा रहा है वर्तमान में ब्लाक मुख्यालय के सभी किसान परेशान है, किसानों कहना है इसलिये वे सभी श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07762222103. SDM@9425584600. विधायक@9152222228. प्रबंधक@9755230699. संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Dec 06, 2019. Tags: RAIGARH CG RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

मोर मोहरी ला तै ले गये रे बाबू...गीत-

ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
मोर मोहरी ला तै ले गये रे बाबू – मोर जुनव ला ले गये-
मोर कनिहा हर ढ़ीलंग हो गये बाबू-
मोर मोहरी ला तै ले गए रे बाबू – मोर जुनव ला ले गये-
मोर कनिहा हर ढ़ीलंग हो गये बाबू...

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सौरा समाज के महासचीव उग्रसेन बता रहे हैं| हम लोग 30 मई 2018 को व्यापक धरना प्रदर्शन किये, जिसमे यह मांग की गई| कि क्यों आदिवासी सौरा समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है| जिसके कारण इस समाज के बच्चो का दाखिला स्कूलों में नहीं हो पा रहा है | इसके लिए 2002 से संघर्ष जारी है| राज्यपाल को भी आवेनद दिये हैं| अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं| इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि अधिकारियों से बात कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें : पटवारी@8305164333, कलेक्टर@0776222203. संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओं में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलों में सर्पों की माला है-
बाबा जी के कमरों में मृगा की छाला है-
बाबा जी के हाथों में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »