पीड़ितो का रजिस्पटर: उनके गांव में नक्सली बहुत परेशान करते थे, रहना बहुत मुश्किल था...

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में नक्सलियों से बहुत परेशान करते थे| रात में 22 कीलोमीटर दूर जाते थे सोने के लिए| दो-तिन दिन तक घूम घूम के रहते थे| रहना बहुत मुश्किल होता था| गांव से जब नारायणपुर आये यहाँ भी रहने के लिए जगह नहीं था| नक्सलियों ने बोलते थे आप लोग खाना खिलाते हो कर के बोलते थे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@764706193.

Posted on: Jun 30, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं...

ग्राम पंचायत-कोतुल, ब्लाक-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दयाराम पोटाई बता रहे हैं उनका राशनकार्ड 10 रूपयें बना है| नक्सली लोग आके गांव में युवाओं युतियो को मांगते थे| नहीं भेजने से धमकी देते थे| बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं| गांव में पूरा घर को तोड़ दिए| सरकार ने जमीन दी है वहीं घर बना के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| पूरा गांव में अभी भी जाने से खतरा है| तो खेती बाड़ी भी नहीं कर सकते हैं गांव में जाके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587455110.

Posted on: Jun 30, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितो का रजिस्टर: नाक्साली मुखबिर में चार साल 6 दिन रहे

ग्राम पंचायत-घुमाडपाल नयापारा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण कवासी बता रहे है कि नक्सली कि आरोप में चार साल 6 दिन जेल में रहे और वे जेल जाने के बाद उके घर परिवार वालो को बहुत दिक्कत हो रही थी|

Posted on: Jun 29, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DISPLACED POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: जंगल में पत्ता तोड़ने गया था जगंल से ही पुलिस ने जेल लेके गयें...

ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आयतु माडवी, पिता पीसो चार साल पहले उनके भाई जंगल में पत्ता तोड़ने गया था| फिर वहां से पुलिस नेस पकड़ के लाये और उससे बीजापुर थाना में जेल लेके गये हैं| जेल ले जाने का कारण था उनके गांव में किसी का कुछ समान चोरी हुआ था फिर उस समय आयतु जी को चोरी का आरोप लगया गया| वर्तमान में जगदलपुर जेल में हैं| उनके ना होने के कारण घर में बहुत परेशानी हो रही है| भाई कमाने के लिए अकेले हो गए हैं और उनका घर भी नहीं बना है| बहुत कामों को अकेले करना पड़ता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9340341447.

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA DISPLACED POLICE VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : मुखबिर का आरोप लगाकर जबदस्ती उठाकर नक्सली संगठन में शामिल कर लिए थे...

सोनगरिया कोर्रम, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि वे नक्सल पीड़ित हैं और नक्सलियों ने उन्हें मुखबिर का आरोप लगाकर जबदस्ती उठाकर नक्सली संगठन में शामिल कर लिए थे| कुछ समय के बाद उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के बाद सरकार से सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये मिले है और कुछ नहीं मिल पाया| इनका आगे कहना है कि घर बनाने के लिए जमीन और सरकारी नौकरी चाहिए| गाँव छोड़कर भागने से इनके पास खेती के लिए भी जमीन नहीं है| कृपया इन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें|

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »