गाड़ी चली डाबा उड़ा लावा लेहे, लुगा माटा लाका लेहे... हल्बी गीत-

ग्राम पंचायत-काकरवाडा, विकासखण्ड-जगलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रज्ञा और चंपी एक हल्बी गीत सुना रहे हैं :
गाड़ी चली डाबा उड़ा लावा लेहे-
लुगा माटा लाका लेहे-
जोये चले हुका ते वोहिनो जाड़े रे-
खोहियो याते लारे...

Posted on: May 08, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG SONG

मरईगुडा गांव में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, आंधप्रदेश से वापस आये 27 लोगो का इलाज किया गया-

ग्राम-मरईगुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहे हैं| वहां पर कन्नापुरम आंधप्रदेश से लोग वापस आये हैं| जो नक्सली हिंसा से पीड़ित होकर वहां चले गये थे| गांव में आज एक मेडिकल कैम्प लगाया गया है| जिसमे डॉ हिमांसु जयसवाल अपने 8 साथियों के साथ लोगो का इलाज किया| 27 लोगो का इलाज किया गया| साथ में वहां के पटवारी भी उपस्थित रहे| इस दौरान बुखार, सर्दी जुकाम की बीमारी का इलाज हुआ| कोई गंभीर बीमारी नहीं फैली सब ठीक है|

Posted on: May 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER

पहले की तुलना में गांव में शिक्षा की स्थिती बदली है, अब लोग बच्चो को स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं...

ग्राम-एर्राबोर, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से जालंधर सिंह निहाल बता रहे हैं| वे छात्रावास अधिक्षक हैं, और 2007 से कार्यरत हैं| उनके गांव में जून 2016 से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आया है| लोग अपने बच्चो को पढ़ने के लिये| ज्यादा स्कूल में प्रवेश दिला रहे हैं| जिसमे बालिकायें अधिक हैं| गांव में 12 वी कक्षा तक स्कूल है| बच्चो के रहने के लिये क्षत्रावास की सुविधा है| पहले की स्थिती में अब काफी सुधार हुआ है |

Posted on: May 05, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG SONG STORY SUKMA VICTIMS REGISTER

गांव के लोग आज भी पारंपरिक तरीके से बीमारी का इलाज करते हैं...

ग्राम-मुरमा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अल्सियस बघेल बता रहे हैं| उनके वहां बीमारी की दवा देते हैं| ये सारा काम उनके पिता जी करते हैं| वे हड्डी टूटने, कान की समस्या के लिये दवा देते हैं| उनके गांव में जाने के लिये वाहनों की सुविधा है सड़क बनी हुई है| इलाज के लिये लोग वहां आते हैं| गांव जगदलपुर से 17 किलोमीटर की दूरी पर है|

Posted on: May 03, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

बाजा बाजी वोला गुटुला गाटो, मोरी वदिला शेरे रे जलियाना जलिपारा...गीत-

ग्राम पंचायत-काकरवाडा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लाचंगो बाई और चंपी एक गीत सुना रहे हैं :
बाजा बाजी वोला गुटुला गाटो-
मोरी वदिला शेरे रे जलियाना जलिपारा-
हावर मोरा बाबा रिसाला यादे-
वाका रिये वडा की वाजे रे जलियाना जलिपारा...

Posted on: May 02, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »