सहकार रेडियो : बाल चौपाल (बतख जब डर जाती है)
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे पुस्तक “बतख जब डर जाती है” की ऑडियो रिकॉर्डिंग| इसे लिखा है श्यामला एस ने| हिंदी अनुवाद किया है सचिन कामरा ने और सुन्दर चित्र बनाए हैं अंकुर मित्रा ने| आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से साथी सुनीता की| इस कार्यक्रम को 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BAL CHAUPAL SAHAKAR RADIO
हमारे पारा में रोड की समस्या है आने जाने में समस्या होती है, बोलने पर ध्यान नहीं देते है...
ग्राम-कृष्णनगर धमनी खारापारा, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से देवबरशन बता रहे है कि उनके गाँव के खारापारा में लगभग 1 किलोमीटर दूर तक रोड नहीं उसके कारण स्कूल बच्चो को आने जाने में समस्या होती है उसके लिये सरपंच सचिव के माध्यम से विधायक को आवेदन भी दिये है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सपरंच@9516210006, 8251810001, रोजगार सचिव@8889599636, संपर्क@8462927713.
Posted on: Oct 04, 2021. Tags: BALRAMPUR CG DEVBARSHAN ROAD PROBLEM
50 लोगों का मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला -बस्तर (छतीसगढ़) से बालसिंघराम बता रहे हैं कि उनके गांव से लगभग 50 मजदूरों ने पंचायत के द्वारा हो रहे डबरी निर्माण में एक महीना काम किया था। सभी की हाजिरी भी जमा कर चुके हैं पर अभी तक पूरा भुगतान नहीं हुआ है। कुल मजदूरी रु.2 लाख मिलना था लेकिन केवल रु.1 लाख मिला है। सीजीनेट साथियों से निवेदन है कि इनकी मजदूरी दिलाने में मदद करें@ सरपंच@8103465360,संपर्क@9407713086,कलेक्टर@9488956694, CEO@9406016762.
Posted on: Oct 02, 2021. Tags: BALSHINGRAM BASTANAR BASTAR CG PAYMENT PROBLEM WAGE
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...
ग्राम-किलेपाल 3 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बलीराम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक महीना पहले हैण्डपंप को सुधार दिया गया है सब लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@6266882999.
