हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-बनौली, ब्लाक-भठ्ठा, जिला-शांतिनगर (मध्यप्रदेश) से बुनेश्वर प्रसाद बता रहे हैं उनके पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गयें नंबरों पर बात कर गांव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9918949726, विद्युत विभाग@9792813247, सम्पर्क नंबर@8881656936.

Posted on: Dec 11, 2021. Tags: BHUNESHWAR PRSAD BIJALI MP PROBLEM SHANTINAGR

इश्क में हम तुम्हे क्या बताए...गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत लहरे गीत सुना रहे है|
इश्क में हम तुम्हे क्या बताए-
इस कधर चोट खाए हुए है – ऐसे थी अपनी बस्ती कह दे – दाग लगाने न पाए कपन को-
आधी हमने बदले है कपड़े-
आधी हम नहीं हुए है...

Posted on: Dec 10, 2021. Tags: CG SONG CHANDRAKANT LAHRE JANJGIR CHAPA

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के कारण सभी लोग भागे फिर हमें भी आना पड़ा,

ग्राम-बोसगुड़ा, पंचायत-संतोषपुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से शांति बता रहे हैं की सलवा जुडूम में वे अपना गांव छोड़कर बीजापुर शिविर में आकर रह रहे हैं, पहले उनको बहुत दिक्कत हुआ, अभी वापस अपने गांव में जाते हैं, और खेती करते है, अभी उन्हें कोई दिक्कत नही हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587872427.

Posted on: Dec 09, 2021. Tags: BIJAPUR CG SHANTI VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पति को नक्सलियों ने मुखबीर बता कर मार डाला...

ग्राम- सरंडी, ज़िला- कांकेर, छत्तीसगढ़ से कांति बाई बता रही है कि सन 2011 में उनके पति की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दी गई थी। सरकार द्वारा इस घटना के बाद उनको मुआवजे के रूप में रु.5 लाख की राशि और एक नौकरी मिली है। वे बताती है कि फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नहीं है उनकी सरकार से कोई मांग नहीं है। संपर्क – 9406380137

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: KANKER KANTI BAI MAOIST VICTIM VICTIM REGISTER

नेटवर्क की बेहद समस्या; टॉवर लगाने में कृप्या मदद की अपील ....

ग्राम पंचायत-हर्राकोड़ेल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयराम, संतराम बघेल, दयालु सोरी बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या से लोग बहुत परेशान हैं, जिसके कारण दूर का टॉवर नहीं पहुँच पाता हैं,वहाँ किसी भी प्रकार की बाहरी जानकारी नहीं पहुँचता हैं,नेटवर्क से संबंधित वहाँ कोई कार्य नहीं होता हैं| कई बार जिओ-टॉवर की माँग के लिए जनपद पंचायत में और छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को आवेदन किये थे,परन्तु हमारा आवेदन बीच में ही रुक जातें हैं,इस पर कोंई ध्यान नहीं देतें हैं|इसलिए आपसे अनुरोध हैं कि आप हमारे इस जिओ-टॉवर की माँग कों पूरा करने में सहयोग करें: संपर्क नंबर@9406077023, बस्तर कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Dec 08, 2021. Tags: CG JAYRAM BAGHEL LOHANDIGUDA NETWORK PROBLEM SANTRAM BAGHEL

« View Newer Reports

View Older Reports »