हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...

ग्राम-कोटियागुडा, पंचायत-दाबपाल, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से हेम्लोचंद सिंह ठाकुर बता रहे है कि भीमाकूट से मुकुंद के घर तक सीसी रोड की समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9340619754, सरपंच@8815621820, CEO@8889251366. (172264)

Posted on: Aug 04, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर का घरेलु उपचार-

प्रयाग विहार कादरिया मस्जिद के पीछे मोतीनगर रायपुर से वैद्य डॉ एच डी गाँधी आज हम लोगो बवासीर का घरेलु उपचार बता रहे है ध्यान से सुने और इसका प्रयोग करें, नीम का तेल मस्से होने पर लगावे और चार पांच बूंद एक कप गुगुने पानी में डालकर के रोज सुबह शाम पीने से लाभ होता है छाछ मठा मई को एक गिलास छाछ में आधा चम्मच सेंधा आधा चम्मच सोठ का चूर्ण एक चुटकी सेंधा नमक और जीरा को भुनकर के एक चुटकी जीरा डालकर के सुबह शाम खाना खाने के बाद दो बार सेवन करने से लाभ होता है दो चम्मच काला तिल चबा चबाकर गुगुने पानी के साथ सुबह शाम खाली पेट सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है | ध्यान रहे एक गिलास पानी में तीन अंजीर को रात को भिगो देवे और सुबह चबा चबाकर खाकर के ऊपर से पानी पी लेवे एक-एक तिर्पला का चूर्ण दिन में दो बार खाना खाने के बाद सेवन करने से शीघ्र लाभ होता है | परहेज मिर्च मसाला तेल खटाई घरिष्ट भोजन का प्रयोग न करें मैदा शक्कर नमक का प्रयोग कम करें | सीक्लीन की बीमारी के, शुग्गर के लिए, बवासीर के लिए, कटे फटे होटो के लिए, और जलने पर अंगो के चिपक जाने पर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधि उपलब्ध है | संपर्क नम्बर@9111061399.

Posted on: Aug 04, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

मुझे राशन नहीं मिल रहा है, आधार कार्ड सही नहीं होने के कारण बोलने पर रोजगार सचिव ध्यान नहीं देते...

ग्राम-पटपरिया, पंचायत-हर्दोली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मालती देवी कोल बता रही है कि उनको राशन की समस्या है राशन नही मिल रही है आधार कार्ड सही नहीं होने के कारण रोजगार सचिव से बात किये तो उनके द्वारा बताया गया की आधार कार्ड नही बनेगा जवा ब्लाक जाकर बनाये कलेक्टर द्वारा आदेश है की आधार कार्ड बनाकर राशन दिया जाये लेकिन रोजगार सचिव के द्वारा नही बनाया जा रहा है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके राशन दिलाने में मदद करे : सचिव@9752560499, सरपंच@9179071026.

Posted on: Aug 04, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VOTER AND AADHAR ISSUE

हिन्दी पर्यायवाची शब्द...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Aug 04, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER

मेन रोड से गाँव तक सड़क बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है...

डेंगीरस, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोनारू और लाईकांत बता रहे हैं कि गाँव में रोड की समस्या है, मेन रोड से गाँव तक सड़क नहीं बना है जिसकी लम्बाई 6 किलोमीटर से अधिक है, इसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर रोड बनवाने में मदद करें, सरपंच@6261508211, CEO@9425592215. संपर्क नंबर@9346107356. (172617) (AR)

Posted on: Aug 03, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »