गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है

मंतूराम बैंजाम, ग्राम पंचायत वाहनपुर, ब्लॉक बास्तानार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सभी लोग कच्ची रास्ते से आना जाना करते है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत दर्ज किए थे, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुआ। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में रोड बनवाने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके । संपर्क नंबर@7970183130, सीईओ@7025248159.

Posted on: Oct 13, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

क्या तुम शिक्षित हो तो सच में संगठित हो जाओ... कविता

भागीरथी वर्मा रायपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के श्रोताओं को एक कविता सुना रहे हैं जिसका शीर्षक है “क्या तुम शिक्षित हो”-
क्या तुम शिक्षित हो, तो सच में संगठित हो जाओ-
दो से चार चार से हजार हजार से लाख बन जाओ-
क्या सच में शिक्षित हो तो आवाज उठाओ-
रोड पर आओ अपने प्रतिद्वंदी सरकार को हिलाओ-
अपनी ताकत आजमाओ क्या सच में शिक्षित हो तो कलम उठाओ
कलम को हथियार बनाओ...

Posted on: Oct 13, 2022. Tags: CG POEM RAIPUR

गांव में रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम धर्मानगर, पंचायत सीतारामपुरम, मंडल-मुलाकलपल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडेम तेलंगाना से शिधु जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है। 2 किलोमीटर तक रोड नहीं बना है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@7898349031,

Posted on: Oct 13, 2022. Tags: BHADRADI KOTTAGUDEM MULAKALPALLI PROBLEM ROAD TG

बात पुरानी से दो कदम मै तो चल नहीं सकता हूँ...गजल-

निकेत शर्मा (पंजाब) से एक गजल सुना रहे हैं:
चंद कलि के मुस्कुराने से लख्म जागे-
बात पुरानी से दो कदम मै तो चल नहीं सकता हूँ-
तुम मिल का किसी जाहाने से हम तेरे-
शहर आये हैं मुशाफिर के तरह-
चंद कलि के मुस्कुराने से लख्म जागे...

Posted on: Oct 13, 2022. Tags: GAJAL NIKET SHARMA PANJAB SONG

IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए कुछ दिनों के बाद उनका भुक्तान हो गया

दीनबंधु साकेत, ग्राम पंचायत अहिरगांव, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं वे लोग मजदूरी काम किए थे उसका भुक्तान नहीं हुआ था। पैसा नहीं मिलने के कारण बहुत दिक्कत होता था। कई बार उन्होंने बोले लेकिन काम का पैसा नहीं दे रहे थे। फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए कुछ दिनों के बाद उनका भुक्तान हो गया। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898775813, id 179456

Posted on: Oct 13, 2022. Tags: IMPACT MP REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »