Impact: लॉकडाउन में नोएडा में फंसे हैं, खाने में समस्या हो रही थी, अब मदद मिल गई है...
जित्तेंद्र कुमार बता रहे है कि वे जिला-देवरिया (उत्तरप्रदेश) के रहने वाले है लेकिन मजदूरी करने के लिए 3 लोग नोएडा फेस 2 सेक्टर 87 नयागाँव में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए है उनके पास खाने पीने का पूरा सामान ख़तम हो गया है और उनके पास पैसे भी खतम हो गए है | इसलिए वे सीजीनेट सूनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया वे सभी बहुत खुश हैं,और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे है: सम्पर्क नम्बर@8700615881.
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
मैंने अपने आधार कार्ड से राशन लेने के लिए कोशिश की पर नहीं मिला, हम लोग बहुत परेशान हैं...
मेरा नाम कल्पना देवी है | मै भंगिल ,सेक्टर-82 नोएडा उत्तरप्रदेश में रहती हूँ ,कनयेज कालेज के पास | मैं मूलतः जिला इटावा उत्तरप्रदेश की रहने वाली हूँ | मुझे अभी तक कोई राशन नहीं मिला, न मेरा राशन कार्ड बना हुआ | मैंने अपने आधार कार्ड से राशन लेने के लिए कोशिश की पर उससे राशन नहीं मिला हम लोग बहुत परेशान हैं मेरे तीन बच्चे हैं पति पत्नी के साथ हम 5 लोग हैं | सरकार द्वारा से हमलोग को कुछ मिलना चाहिए | इसलिए कृपया हम लोगों को राशन की मदद कीजिए, खाने की बहुत दिक्कत है | संपर्क नंबर @9667332595 [168059 ]
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER
कंपनी बंद होने से हालत ख़राब है, राशन की समस्या हो रही है...
फेस 2, सेक्टर 86, गौतम बुद्ध नगर नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गजेंद्र सिंह बहादुर बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, 2 माह तक जो साधन था उससे काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, कंपनी में काम बंद होने के कारण हालत ख़राब है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि राशन व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7531011974. (168307)
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAJENDRA SINGH NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact : घर में राशन की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मदद मिली...
सेक्टर 87, नोएडा, उत्तर प्रदेश से परवेज खान बता रहे हैं कि उन्हें राशन की समस्या थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद उन्हें राशन मिल गया है, परिवार में खाने की समस्या हल हुई है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9422300674. (168344)
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY NOIDA PARWEJ KHAN SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact: लॉक डाउन का पालन कर रहे थे राशन नही था, अब मिल गया है...
सोनिया खातून, ग्राम-नया गाँव, सेक्टर-87 , गली न-5,(ग्रेटर नोयडा) से समस्या बता रही है कि इस महामारी में हमें राशन नहीं मिल पा रहा है कोई काम भी नहीं है रोजे चल रहे हैं ,पानी पीकर रोजे खोलने पड़ रहे हैं शासन द्वारा भी राशन नहीं दिया जा रहा है हम मिया बीवी और दो बच्चे हैं खाने की कोई व्यवस्था नहीं है अतः ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है: वे सभी बहुत खुश हैं, और सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सोनिया खातून @9262378041.
