Impact : स्कूल की स्थिति ख़राब थी अब सुधार कार्य शुरू हो गया है...

ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ललित कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव में 4 साल से स्कूल की स्थिति ख़राब थी जिसके सुधार के लिये पैसा आ चुका था लेकिन काम नहीं हो रहा था, तब उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद अब सुधार का काम शुरू हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8234826635.

Posted on: Jan 16, 2020. Tags: CG IMPACT STORY LALIT KUMAR NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

जड़ी बूटी का उपयोग कर बीमारी का इलाज...

ग्राम-मोयारास, पंचायत-गोगला, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सोनूराम यादव बता रहे हैं वे वैद्य हैं, जड़ी बूटी का उपयोग कर दवा बनाते हैं और रोगियों का इलाज करते हैं वे कुत्ता काटने, सांप काटने, बुखार, बबासीर बीमारी का ईलाज करते हैं और दवा देते हैं | वे दस साल से दवा दे रहे हैं ये विद्या उन्होंने अपनी माँ से सीखा था| ईलाज के बदले में वे नारियल लेते हैं, दवा बनाने के लिये वे जड़ी बूटी वनों और नदियों के इलाके से इकठ्ठा करते हैं दस साल से इलाज कर रहे हैं : संपर्क नंबर@7879418865

Posted on: Jan 16, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी की समस्या हल हो गयी...

भुरवा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से परमिला बता रही हैं, उनके पारा में हैण्डपंप ख़राब था जिसके कारण पानी समस्या हो रही थी, उन्हें दूर दूसरे हैण्डपंप से पानी लाना पड़ता था, तब उन्होंने एक माह पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद कर्मचारी हैण्डपंप का सुधार कर दिये जिससे पानी की समस्या हल हो गयी इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7587788351.

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG IMPACT STORY NARAYANPUR PARMILA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव का नाम बुर्रुम से बोरगुडा...

ग्राम-बोरगोडा, पंचायत-गोंगाला, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव गाँव के निवासी सुनील टोप्पो और उनके साथियों से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कैसे उनके गाँव का नाम बुर्रुम से बोरगुडा पड़ा| आज से कई साल पहले उनका इलाका घने जंगलो से घिरा था, जिसमे जानवरों, शेर की आवाज सुनाई दे जाती थी, उसी आवाज के कारन उनके गाँव का नाम बुर्रुम रखा गया था जो एक गोंडी नाम है, फिर उसका नाम बदलकर बोरगुडा रखा गया| अब जंगल ख़त्म हो रहे है, काट लिये जा रहे हैं जिससे अब वनों में वन जीव उतने नहीं है कि जानवरों की आवाज सुनी जा सके|

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पाया बता रहे हैं ग्राम पंचायत सौतार निवासी रामविलास प्रजापति घर के पास एक हैण्डपंप है जो खराब हो गया था जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, लोग को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था उन्होंने कई सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद हैण्डपंप का सुधार कर दिया गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्अयवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Jan 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »