impact : गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगा था, बिजली की समस्या थी, अब बिजली आ चुकी है-

मौहारी पारा, ग्राम पंचायत-बेलबहरा, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 7 में ट्रांसफ़ॉर्मर की समस्या थी| जिसके लिये लोगो ने अधिकारियों के पास आवेदन किया| धरना प्रदर्शन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 5 महीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| अब उनके गांव में ट्रांसफ़ॉर्मर लग गया है| बिजली की समस्या हल हो चुकी है| बाकी का काम हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से गांव में बिजली की समस्या हल हो गई|
पतराज मरकाम@1895990325.

Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG ELECTRICITY IMPACT STORY KOREA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

impact : काम का पैसा खाते में नहीं आ रहा था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया-

ग्राम पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 भगत पारा में रहने वाली श्यामपती श्यामले ने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका पैसा उनके खाते में नहीं चढ़ाया जा रहा था| उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके 2 महीने बाद उनके खाते में पैसा आ गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| रूपलाल मरावी@6268237415.

Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : 15 दिन पहले हैण्डपंप खराब होने से गांव में पानी की समस्या थी, अब हल हो चुकी है-

ग्राम पंचायत-जमडी, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालूप्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके गांव में 6 महीने से हैण्डपंप खराब था| जिससे मोहल्ले के लोगों को पानी की समस्या हो रही थी | समस्या को हल कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 15 दिन पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके 15 दिन बाद कर्मचारी आकार हैण्डपंप को बना दिये| जिससे पानी की समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | लालूप्रसाद यादव@9691400960.

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LALU PRASAD YADAV ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : पारा में हैण्डपंप खराब था, पानी की समस्या हो रही थी, हैण्डपंप बन जाने से पानी की सुविधा हो गई-

ग्राम-जमडी, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लालू प्रसाद यादव बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल पारा का हैण्डपंप ख़राब हो गया था| जिससे स्कूल के बच्चो और आस पास के लोगों को पानी की समस्या हो रही थी| उन्होंने हैण्डपंप सुधरवाने के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई करवाही नहीं हो रही थी| फिर उन्होंने गांव में आये सीजीनेट के साथियों से अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| रिकॉर्ड कराने के एक महीने बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया| जिससे पारा में पानी की सुविधा हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| लालू प्रसाद यादव@9691400960.

Posted on: Apr 05, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LALU PRASAD YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : 2017 में रोजगार गारंटी योजना में काम किये थे| काम का पैसा मिल गया...धन्यवाद-

ग्राम पंचायत-इंदरपुर, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमनसाय बता रहे हैं| 2017 में रोजगार गारंटी योजना के तहत उनकी पत्नी ने काम किया था| जिसका 36 दिनों का पैसा नहीं मिला था| जिसके लिये उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद 2019 में चार महीना पहले उनको मजदूरी का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : रमनसाय@7440474685.

Posted on: Apr 04, 2019. Tags: CG IMPACT STORY RAMANSAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »