गाँव में बिजली नहीं है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम-सरवनबोड कालनी, ब्लाक-टेकुलपल्लि, जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से माड़वी रवि बता रहे है कि गाँव में बिजली की समस्या है | गाँव में 18 साल से रह रहे हैं, गाँव में बिजली लगाने का सरकार से अनुमति हुआ था लेकिन वन विभाग के अधिकारी मना करते है, जंगल के पास रहते हैं, रात के समय दिक्कत हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें :संपर्क M.R.O@9701346975, P.O.@9490957005. माड़वी रवि@9177072402. (170371) NM

Posted on: Jun 28, 2020. Tags: KOTHAGUDEM TELANGANA MADAVI PROBLEM BHADRADI RAVI ELECTRICITY

Impact : हैण्डपंप बनवाने के लिये संदेश रिकॉर्ड किये थे, सुधार हो गया...

ग्राम-सरपाका, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से राजेश कोमराम बता रहे हैं कि 19 मई 2019 को उन्होंने हैण्डपंप ख़राब होने की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, संदेश रिकॉर्ड करने के 10 दिन बाद हैण्डपंप का सुधार कर दिया गया है, इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9422300674. (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM IMPACT STORY SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जामुन में फल की गुठली को छाव में सुखा लें, उसके बाद उसका चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें, उसके बाद आधा चम्मच चूर्ण सुबह पानी के साथ सेवन करना है और शाम को भी सेवन करना है, इससे शुगर बीमारी में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

चुभते हैं कांटे आलपीन से, दूर रहना है चीन से...गीत-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
चुभते हैं कांटे आलपीन से-
दूर रहना है चीन से-
दुनिया में छाई चीनी फैक्ट्री-
माल घटिया बनती घड़ी घड़ी-
कुछ दिनों में दुटते है क्रेन से-
दूर रहना है चीन से-
चुभते हैं कांटे आलपीन से-
दूर रहना है चीन से... (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

कोरोना के नाम पे जग में क्या नहीं अब होना है...कोरोना गीत-

जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गन्धर्व हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ को एक कोरोना का गीत सुना रहे हैं:
कोरोना के नाम पे जग में-
क्या नहीं अब होना है-
कोरोना का बोझ सभी को-
आखिर कब तक ढोना है-
कोरोना कोरोना कोरोना-
कोरोना कोरोना कोरोना... CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: KORONA SONG RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDR GANDHARV

« View Newer Reports

View Older Reports »