कौन लगावे कासिल पेड़ रे, कौन लगावे रना बांस...गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से राष्ट्रिय आदिवासी महोत्सव में शामिल रामकरन गुनिया और मरीचा माखरे एक गीत सुना रहे हैं जिसे हल चलाते समय गाते हैं :
कौन लगावे कासिल पेड़ रे-
कौन लगावे रना बांस-
रामजन माया ला कौन लगावे रना बांस-
रानी लगावे कासिल पेड़ रे-
राजा लगावे रना बांस-
रामजन माया ला कौन लगावे रना बांस...
Posted on: Dec 29, 2019. Tags: BHAN SAHU CG RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से केदारनाथ पटेल पीलिया रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं श्योनाक पेड़ का छाल और भुई आँवला दोनों को 10 – 10 ग्राम लेकर रात को पानी में भीगा दें और सुबह छानकर चने के दाल के बराबर कपूर मिलाकर खाली पेट सेवन करें, लाभ हो सकता है, गन्ने का रस, पपीता, मूली का सेवन करना पीलिया बीमारी को ठीक करने में लाभदायक है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : केदारनाथ पटेल@9826040015.
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
पचतम के शिवम कृष्णा दामो धर्म...भजन गीत
ग्राम पंचायत-लालसनाल, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में कुमारी संजना, मनीषा कंगरा, कुमारी राधा कंगरा एक भजन गीत सुना रहे है:
पचतम के शिवम कृष्णा दामो धर्म-
ना में नारायनम जाना की वर लभम-
अचु तम के शिवम कृष्णा दामो धर्म-
कल कैसा है भगवान् आते नही-
कोन कहता है भगवान् आते नही-
तुम मीरा के जैसे बुलाते नही...
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PRDIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
री रीलो रीलो सगा जन मोर...गोंडवाना गीत
ग्राम पंचायत-लालशुभनार, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुधमान सिंह एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
री रीलो रीलो सगा जन मोर-
हाथ ला उठाके जय सेवा बोलो-
मुठी ला बांध के जय सेवा बोलो-
अपन गोंडवाना के राजा बना लो-
राज सिंघासन फीर के सजा लो-
री रीलो रीलो सगा जन मोर...
Posted on: Dec 28, 2019. Tags: BUDHAMAN SINGH CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-देवरी, पोस्ट-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया बता रहे है की उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में पानी की बहुत समस्या है, 5-6 घर का बस्ती है, स्कूल के हैण्डपम्प है उसमे आयरन पानी निकलता है, गर्मी के दिनों में 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इसके लिये सचिव सरपंच को बोले पर कोई ध्यान नही दे रहे है| अतः ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की हैण्डपम्प खुदवाने में मदद करें: PHE@8120171919, संपर्क@7723072470.
