मेता ते ने यदुतुने दाय, ता लेने राम...धुर्वा गीत-

विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्राम वासियों के साथ एक धुर्वा गीत सुना रहे हैं ये गीत धुर्वा समुदाय के लोग अपने बोली में गाते हैं| इस गीत को वे लोग शादी व्याह के अवसर पर गाते हैं| यह उनका पारंपरिक लोक गीत है|
मेता ते ने यदुतुने दाय-
ता लेने राम-
आबो रा राय दे दे...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR SONG

स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सुरंजन सीरी, अस्वगंधा, सौफ सभी को 30-30 ग्राम लें| सोठ, काला जीरा, सनाय, पुदीना 10-10 ग्राम और काली मिर्च 5 ग्राम लेकर सभी को कूट पीसकर छानकर रख ले| उसके बाद 30 छोटी-छोटी पुड़िया बना लें| एक-एक पुड़िया चूर्ण सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें| 40 दिनों तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता...गोंडी गीत-

विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से उंगाराम मरकाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता-
मेरे आंगन में रे, आंगन में रे-
स्कूल मक्के नना लला, मुनत नार बड़े बने माता-
मेरे आंगन में रे, आंगन में रे...

Posted on: Apr 15, 2019. Tags: CG SONG SUKAMA UNGARAM MARAKAM

स्वास्थ्य स्वर : माइग्रेन या आधा सर दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी माइग्रेन या आधा सर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्की भुनी हुई सौफ 200 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम लेकर सभी को चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

लोग दिखाते तो अच्छे हस्ती वाले हैं, पर उनका क्रियाकलाप इतना घटिया होता है...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
लोग दिखाते तो अच्छे हस्ती वाले हैं-
पर उनका क्रियाकलाप इतना घटिया होता है-
कि छोटे बच्चे भी हँसने लगते हैं-
बात इतनी ऊँची-ऊँची करते हैं कि-
कोई सीमा नहीं होता, पर करते कुछ नही...

Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »