हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें

ग्राम-कुंमली,ब्लाक-लोहांडीगुडा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) प्रभुनाग ठाकुर बता रहे हैं,की लोहांडीगुडा से एक किलोमीटर दुर उनके गाँव तक रोड नहीं बना हैं| 12 साल पहले आधा रोड बनाकर अधुरा छोड़ दिए हैं| गाँव से बीमारी होने से हॉस्पिटल जाने के लिए परेशानी होती हैं| गाँव तक एम्बुलेंस नहीं आ पाती और बरसात के दिनों में कीचड़ होता हैं, तो लोगो को आने जाने में परेशान होते हैं अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9479157295, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTAR CC CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD

कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...कर्मा गीत-

ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर-
हलराए लोर रे कोने नदी बहे गरिहार-
येदे हल्का हर लोर कोने नदी चढ़े-
गरिहार नदी नाला चढ़े सिधरी-
मछरी हरका हर लोर रे नदी चढ़े गरिहार-
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: CG KARMA PRTAPPUR SONG SURJPUR

पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कुम्हार साडरा, उंगापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आडमो कवासी बता रहे हैं उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें: सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485, संपर्क नंबर@7646875809.

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM PROBLEM

4 साल से हैण्डपंप ख़राब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही हैं-

ग्राम पंचायत-कोमली, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रोहित ठाकुर बता रहे हैं, 4 साल से हैण्डपंप ख़राब हैं जिसके कारण पानी की समस्या होती है, पानी के लिये बोरिंग लगा है लेकिन लाईट नहीं रहने पर समस्या होती है| इसलिये रोहित चाहते हैं कि हैण्डपंप का सुधार कराया जाये जिससे लाईट न होने पर पानी मिल सके| इस संबंध में अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया गया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260049398. सरपंच@9399694110, सचिव@7999002342, CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTAR PROBLEM CG HANDPUMP LOHANDIGUDA ROHIT THAKUR WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, कृपया मदद की अपील

सादे मरकाम, ग्राम-कुडुमखोदरा, पंचायत-बीसपुर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप ख़राब होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8236074362, सरपंच@9691410078, सचिव@9406286648.

Posted on: Jun 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »