2 साल से हमारे गाँव के स्कूल के हैंडपंप से खराब पानी निकल रहा है, आवेदन का कोई असर नही...
ग्राम-टुटही झरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबिलास, देवसाय, वीरसाय और शिवमंगल बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में एक हैंडपंप है, जिसमे 2 साल से खराब पानी निकल रहा है, बच्चे ढोडी से पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड जाते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन दिया, अधिकारी बन जायेगा बोलते है, लेकिन आज तक कोई कारवाही हो पाई है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप ठीक करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563074, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@8516970286.
Posted on: Aug 03, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT RAMVILAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हैंडपंप खोदने वाले आते हैं पर कम खोदते हैं, 400 फ़ीट खोदें तो सारे समय पानी मिल सकता है...
ग्राम-गोविंदपुर, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जख्वा बता रही हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में हैंडपंप नही है लोग इंदारा से पानी पीते है, जिसमें गर्मी के दिनों में पानी कम हो जाता है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलो का कहना है, उनके आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडपंप है लेकिन उसमे एक बाल्टी ही पानी आता है, वे सड़क के किनारे लगे एक सोलरपंप से पानी लाकर उपयोग करते हैं, कई बार पानी नही मिल पाता है, उनका कहना है गांव में हैंडपंप के लिए खोदाई होती है, लेकिन कम खोदाई करने के कारण पानी नही निकलता, यदि 400 फीट खोदाई हो तो पानी निकल सकता है: SDM@9165493212, कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9009919015, MLA@9926955054. संपर्क @9669383380.
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: JKHWA NILO SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर कुंआ जाना होता है-
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती बता रही है वार्ड क्रमांक
2 में हैंडपंप खराब हो गया है, जिसके कारण लोगों को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है गांव में लगभग 35 घर है जो समस्या से जूझ रहे हैं, वर्तमान में वे सरपंच के कुंए से पानी लाते है, जिसमे लोगो के सांथ नोक झोक होती रहती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन इस पर अभी कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें : PHE@9589733942, सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377.
सम्पर्क नंबर@9754918272.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: BABULAL NETI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
नीलूराम पोयामी ग्राम पंचायत कस्तूर पाल, विकासखंड लोहंडीगुड़ा, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। गांव में हैंडपंप है उसमे आयरन पानी निकलता है। 52 घर की बस्ती है जहां पानी की सुविधा नही है। वर्तमान में खेत से पानी लाकर पीते है। और गर्मी के दिनों में नाला से लाना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: सरपंच@9399715339, संपर्क नंबर@9165981058.
Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CG LOHANDIGUDA NEELURAM POYAM PROBLEM WATER
गांव में पानी की समस्या है, हम नाले का पानी पीते हैं, अधिकारी ध्यान नही देते...मदद की अपील-
ग्राम-बोंगा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनेश्वर बता रहे हैं, वे वार्ड क्रमांक 7 में रहते हैं, उनके मोहल्ले में 6 घर और 27 जनसंख्या है, मोहल्ले में हैण्डपंप नही है, वे आधा किलोमीटर दूर ढोडी से पानी लाते हैं, बरसात के दिनो में उन्हें पानी लाने में दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने ग्राम सभा में अपनी बात को रखा, अधिकारी बोलते हैं कि हैण्डपंप खोदा जाएगा लेकिन आज तक उस पर कोई काम नही हुआ, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मोहल्ले में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : सचिव@9753116487, CEO@9165689001, PHE@9806132225, जिला CEO@9977407788. संपर्क नंबर@9697590820.

