पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से परिवार सहित गाँव छोड़ दिए हैं...

जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से शाम भाई टिंगे बता रहे हैं कि वे ग्राम-जिनिप्पा, ब्लाक-उसूर, जिला-बीजापुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं| वे नक्सली के आतंक से डरे हुए थे, हमेशा उन्हें परेशान करते थे इसलिए उन्होंने अपने परिवार सहित गाँव छोडकर अब लगभग 11 साल से बीजापुर में रह रहे हैं, और रोजी का मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से मिलने वाला सहयोग अभी तक नही मिला है

पनारा पारा, बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से राकेश पूनेम बता रहे हैं कि उनके पिता जी गाँव के मुखिया थे और नक्सलियों ने सरकार का आदमी है कहकर जंगल में ले जाके बहुत मारा वे कुछ दिनों तक ठीक रहे, और ठीक से इलाज नही होने के कारण उनका निधन हो गया| ये संकनपल्ली ब्लाक-उसूर के रहने वाले थे| नक्सलियों के हिंसात्मक रवैया देखकर डरे हुए थे इसलिए अपने पूरा परिवार सहित बीजापुर में रह रहे हैं| पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से मिलने वाला सहयोग अभी तक नही मिला है, मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

ओ मेरा मेरा आ काहे तेरे अंखियों में पानी...भजन गीत-

जिला-खुशीनगर (उतरप्रदेश) से सुकई खुश्वाहा भजन गीत सुना रहे है:
ओ मेरा मेरा आ-
काहे तेरे अंखियों में पानी-
कृष्ण दीवानी मीरा श्याम दीवानी-
हो मीरा कृष्ण दीवानी-
हो मीरा श्याम दीवानी-
हँसके तो पीले विष का पियाला...(GM)

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल की रानी है...कविता-

नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर कविता सुना रहे है:
मछली जल की रानी है – जीवन उसका पानी है – हाथ लगाओ डर जाती है-
बाहर निकालो मर जाती है...(RM)

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: KAVITA SONG VICTIMS REGISTER

बैरी बैरी मन मितान होगे रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

जिला-जांजगीर चापा (छत्तीसगढ़)सम्पत लाल यादव छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
बैरी बैरी मन मितान होगे रे-
हमर देश मा बिहान होगे रे-
ऊँच नीच कछुआ हा पता हे-
होगे सब बरोबर संगी...(RM)

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »