गिरजा के बेटा तोला कैथे लबोदर महाराज...गणेश जी का गीत-
राधा साहू (माइका) छत्तीसगढ़ और (उत्तरप्रदेश) ससुराल से छत्तीसगढ़ी गणेश जी के एक भक्ति गीत सुना रहीं हैं-
गिरजा के बेटा तोला कैथे-
लबोदर महाराज-
भरे सभा माँ लाज बचा दे-
गजानंद महाराज-
गौरी के बेटा तोला कैथे-
लबोदर महाराज-
भरे सभा माँ लाज बचा दे-
गजानंद महाराज...
Posted on: Sep 01, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
गौरा मैया के हुए गणराज बधाई गाओ रे...गणेश जी गीत-
सरोज गुप्ता मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से गणेश जी के एक गीत सुना रहीं हैं-
गौरा मैया के हुए गणराज-
बधाई गाओ रे-
पहली बधाई ले के ब्रम्हा जी पहुचें-
वेद पढ़लेह लगे कैलाश-
गौरा मैया के हुए गणराज-
बधाई गाओ रे...
Posted on: Aug 31, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...
एलेग्जेंडर एम. चेरियन जगदलपुर (छत्तीसगढ़) मेरे अनुसार नक्सलवाद राजनीतिक समस्या हैं इसकों समाप्त आसानी से किया जा सकता हैं जब तक राजनीतिक इच्छा शक्ति दृढ सफलता के साथ आम जन के बीच में जो उन क्षेत्र में रहतें है उन सभी से बात न करें जैसे अगर मैं दिल्ली भोपाल, रायपुर बड़े शहरों में रहकर उन नक्सलवाद समस्या को समाधान करने की सोच रखता हूँ तो मैं चाह के भी नहीं कर सकता हूँ नक्सलवाद आज सिर्फ उसी जगह में हैं जहा पर आज भी खनिज संपदा की आपार मात्रा में मौजूद हैं, और उसी क्षेत्र में एक ऐसा लाईट वर्ग पैदा हुआ और हिंसा को जन्म दिया और हिंसा के सहारे उस क्षेत्र के खनिज संपदा को लूटकर बाहर ले जाने लगा, यदि एक आम आदमी इसका विरोध करें तो उसकी हत्या हो जाती हैं, यदि आप लोगों की बारे में चिन्तित हैं, लोगों की सोच को उठाना चाहतें हैं, तो आप उनके निशाने पर आ जायेंगे, यदि उस क्षेत्र में लोगों की हत्या हो रहीं है तो उनके सुरक्षा के लिए नहीं आये हैं बल्कि उनमें दहशत फैलाकर उस क्षेत्र के खनिज संपदा को लुटने के लिए आये हैं समझने की कोशिश किया तो आज नक्सलवाद समाप्त हो चूका हैं, ये नक्सलवाद वो नक्सलवाद नहीं हैं, आज के नक्सलवाद लोगों की संपदा लुटने के लिए मल्टी नेशनल कम्पनी हैं जो चलता रहेगा और यह अपना रूप बदल-बदलकर सभी लोगों के बीच में आता रहेगा एलेग्जेंडर एम. चेरियन@9406480100
Posted on: Aug 31, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER
जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बस्तर जनमत सर्वेक्षण में अपनी रॉय बता रहें हैं माओवादी से निपटने के लिए सभी को आपस में एक मंच में बैठकर जैसे दोनों पक्षों को राजनीतिक (पुलिसकर्मी) तथा नक्सलवाद सुख शांतिपूर्ण तरीकें से समझौता करके इस युद्ध को समाप्त करना चाहिए | लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए मैं चाहता की मिलेट्री नक्सलियों को और आम जनता की सुख शांति के इस प्रकार की प्लेटफार्म में आ कर सफल बनाना हैं ताकि देशवासियों आम जनता लड़ाई झगडा नहीं हो यही अपनी रॉय हैं: संपर्क@7723072470
Posted on: Aug 31, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 3 SONG VICTIMS REGISTER
उठ जाग मुसाफिर भोर भई...प्रार्थना गीत-
ग्राम-छोटेगुड्रा, पंचायत-ढोड्रापार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अन्सोया बघेल एक प्रार्थना गीत सुना रहीं हैं:
उठ जाग मुसाफिर भोर भई-
अब रैन कहाँ जो सोवत है-
जो सोवत है सो खोवत है-
जो जगत है सोई पावत है-
टुक नींद से अखियाँ खोल जरा-
और अपने प्रभु में ध्यान लगा-
यह प्रीत कारन की रीत नहीं-
रब जागत है तू सोवत है-
उठ जाग मुसाफिर भोर भई-
अब रैन कहाँ जो सोवत है...
