हमारे पारा में 6 घर में शौचालय नही बना है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-मूतनपाल, (डोंगरीपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम मंडावी बता रहे हैं उनके गांव में 28 घर का जनसंख्या है जिसमे स्वच्छ भारत अभियान शौचालय 6 घर में नही बना है| जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@9406036559, CEO@9406016762.
Posted on: Jul 27, 2021. Tags: BASTANAR BUDHRAM MANDAVI CG PROBLEM TOILET
2001 से आंध्रप्रदेश में हैं, जहाँ फॉरेस्ट विभाग वाले खेती करने से मना करते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-एडूगुरुराला पल्ली, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से दाना पोडियामी बता रहे हैं, वे लोग पहले छत्तीसगढ़ में रहते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर 2001 से गोदावरी आंध्र प्रदेश में रह रहे हैं| वहां फॉरेस्ट विभाग वालों ने खेती करने से मना किया और जेल ले जाने का धमकी देते हैं| उनका कहना है गरीब लोग हैं, जब तक खेती नहीं करेंगे तो उनका जीवन यापन कैसे होगा| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7382095627.
Posted on: Jul 26, 2021. Tags: AP DANA PODIYAMI EAST GODAVARI LAND PROBLEM
पीड़ितों का रजिस्टर: 2017 में पिता को नक्सली करार देके जेल कर दिया गया था...
ग्राम पंचायत-कदेर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पांडूराम नुरेटी बताते हैं कि 2017 में उनके पिता जी को नक्सली बता कर के जेल कर दिया गया था|उनके पिता 2 साल तक जेल में थे, और उन्हें मिलने जाने पर उनके परिजनों को पुलिस धमकी देती थी| घर वालों ने इधर उधर से पैसा जमा कर के वकील किया| वर्तमान में वे गुडरी पारा में किराये के मकान में रहते हैं| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@7067960107.
Posted on: Jul 26, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR PANDURAM NURETI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2009 में नक्सलियों ने उससे बांध कर रखे थे| पुलिस मुखबिर करते हैं कर उन्हें घायल क
ग्राम पंचायत-बोंगापाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संदीप कुमार सोरी सुकालू राम सोरी बता रहे हैं, 2009 में नक्सलियों ने उससे बांध कर रखे थे| पुलिस मुखबिर करते हैं कर उन्हें घायल कर दियें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर शांतिनगर में आ कर रह रहे हैं, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि इलाज करने के लिए दस हजार मिला था| वतर्मान में खुद से घर बना कर बनी मजदूरी कर के जीवन यापन कर रहे हैं, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9424236064.
Posted on: Jul 24, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SANDEEP SORI VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने उनके पति को मार दियें, गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम-पालनार, पंचायत-गंगालूर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से सकुंतला पांडे, लक्ष्मीनाथ पांडे बता रहे हैं, 2005 सलवा जुडूम के समय उनके पति को नक्सालियों से मार दियें| और उनका लाश भी नही मिला| और घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नही मिला| फिर वे लोग नक्सलियों के डर के कारण अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रह रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7647036498.
