स्वास्थ्य स्वर : लकवा रोग के घरेलू उपचार...
ग्राम-नरई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्यराज केदारनाथ पटेल जो लकवा रोग के घरेलू उपचार बता रहा है औषधि प्रयोग के अजमोद, पीपल, गिलोय, सोठ अश्वगंधा, शतावरी और सौप इन सभी को सामान भाग में लेना है और चूरन बनाना है और इस चूर्ण को गाय के घी के साथ सेवन करने से लकवा प्रभावित स्थान में लाभ होता है. सम्पर्क@9826040015.
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
मेरी नैया में बैठे भगवान, गंगा मैया धीरे चलो...भक्ति गीत-
ग्राम पंचायत-घुमन, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिनेश पाल भजन सुना रहा है-
मेरी नैया में बैठे भगवान, गंगा मैया धीरे चलो-
काहे काट की नैया बनी है, काहे काट की नैया बनी है-
काहे के लगे तीर वार गंगा मैया धीरे चलो-
मेरी नैया में लक्षमण राम, गंगा मैया धीरे चलो-
चन्दन काट की नैया बनी है-
ओहिन के लगे तिरवार गंगा मैया धीरे चलो-
मेरी नैया में बैठे भगवान गंगा मैया धीरे चलो...
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
खेती में हम लोग धान ज्यादा लगाते है, जंगल से जड़ी-बूटी, फल-फूल, लकड़ी, महुआ आदि का संग्रह करतें है...
ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ है ग्रामीण युवा साथी सुनील कुमार बता रहा हैं अपने गाँव में खेती कैसे और किस समय करते है इसके अलावा और भी व्यवसाय करते है, ज्यादातर गाँव में धान की खेती की जाति है और गर्मी के समय में खेती नहीं करते है ढलान व पटारी क्षेत्र के कारण पानी की समस्या होती है| तो साल में एक ही बार खेती करते है,बताया रहा है खेतों के पास से जो जंगल है वह विविध प्रकार की जड़ी-बूटी, फल-फूल, लकड़ी, महुआ आदि का संग्रह करते है. जंगलों से एकत्रित महुआ को हम बाजार में बेंचते है जिसका मूल्य मिलता है कुछ लोग महुआ का शराब बनाते है.
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
शिव शंकर बोले बोले...शिव चर्चा-
ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) से जगनारायण मरकाम शिव चर्चा सुना रहा है-
शिव शंकर बोले बोले-
शिष्यों के रखवाले-
तुमको लाखों प्रणाम-
तु जल थल में,तु अम्बर में-
तु है नगर के हर घर घर में-
कैलाश पर्वत वाले-
सर्पों के माला वाले-
तुम को लाखो प्रणाम-
तुमने यह संसार में-
बनाया सभी तुम्हारी माया की छाया-
डमरू को बजाने वालें-
सृष्टि को मिटाने वालें-
तुमको लाखों प्रणाम-
शिव शंकर बोले बोले...
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टी बाधित, अस्थि बाधित छात्र-छात्राए अभिलाषा स्कुल राजनांदगांव छ.ग.में दाखिला ले सकते है...
नामे सिंह ठाकुर (शिक्षक) प्यारेलाल ठाकुर हायर सेकंडरी अभिलाषा स्कूल राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) इस समय स्कुल में दाखिला होने का प्रकिया शुरू हो गया है जिसमे सभी दृष्टी बाधित, अस्थि बाधित भाई बहनों एवं बच्चें दाखिला ले सकते है यह सिलाई, कढाई जैसे व्यवसायिक कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, और यह युवक-युवती दोनों प्रकार के बच्चों को प्रवेश लिया जाता है| और शिक्षा देकर रोजगार से जोड़ा जाता है. वार्ड क्रमांक 16. प्यारेलाल ठाकुर हायर सेकंडरी अभिलाषा स्कूल राजनंदगांव छत्तीसगढ़ संपर्क@9827154231. 9827154231.
