होये निमारी, निबे नगई, बोरा तो नहीं कही बोरा...गीत-
ग्राम पंचायत-टोंडापाल, जिला-जगदलपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुतू सिन्हा गांव के निवासी पलक के साथ एक गीत सुना रहे हैं :
होये निमारी, निबे नगई-
बोरा तो नहीं कही बोरा-
नहीं कही बोरा-
नहीं कही बोरा न-
होये निमारी, निबे नगई-
बोरा तो नहीं कही बोरा...
Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BASTAR CG JAGDALPUR MUTU SINHA SONG
सबसे अच्छा देश हमारा, सबको मिला सामान अधिकार...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
सबसे अच्छा देश हमारा-
सबको मिला सामान अधिकार-
न जात, पात न धर्म भेद-
मिला सबको एक सा जीने का अधिकार-
पर नेताओ ने पर्थघाती कर दिये सब नार खार-
ऐसे नेताओं को देश नहीं चाहिये
Posted on: Apr 24, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मै सीजीनेट के कार्यक्रम में शामिल हुआ, नाटक देखा, संदेशो को सुना, बहोत अच्छा लगा-
पंचायत-छिंदावाडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से चैतराम नाग बता रहे हैं| वे सीजीनेट के कार्यक्रम में शामिल हुए| नाटक देखा, संदेशो को सुना | हल्बी भाषा में होने से वे बात ठीक से समझ पाये| उन्हें बहोत अच्छा लगा| वे शिक्षक है| कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने देखा| किस तरह से लोग अपने संदेश को रिकॉर्ड करते हैं| सभी तक पहुचाते हैं| और कैसे उसे हल कराने के लिये प्रयास करते हैं| यह समाज के लिये एक सराहनीय कार्य है| इसके लिये लोगो आगे आना चाहिये|
Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG DARBHA JAGDALPUR STORY
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बादाम की गिरी 6 नग, मुनक्का बीज निकला हुआ 6 नग, खरबूजे की गिरी 4 नग, छोटी इलायची 2 नग, मिश्री 10 नग सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण एक कप पानी में मिलाकर, दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ होता है| पालक भाजी, टमाटर, बैगन, चावल, उड़द की दाल, गरिष्ठ पदार्थ, मांस अदि का प्रयोग न करें| पानी का पर्यात सेवन करें| एक कप पानी में तीन चम्मच कुल्थी की दाल रात को भिगोकर रखे और सुबह सेवन करें| लगातार 21 दिन तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
बड़ी चो और त्रिकुंडी, गोंडी ओय सा...गीत-
ग्राम पंचायत-तोडापाल, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाला एक गीत सुना रही हैं :
बड़ी चो और त्रिकुंडी, गोंडी ओय सा-
ओय सा रगी-
ओय सा मुंडी-
बड़ी चो गोयता गुंडी-
बड़ी चो और त्रिकुंडी, गोंडी ओय सा-
ओय सा रगी...
