Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio : 6th Feb 2020..

Today Ranjeet Mandavi is presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi Language, in this latest edition of Bultoo Radio thy are discussing issues of Chhattieshgarh, People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: BULTOO RADIO RANJEET MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : टांसिल के बढ़ जाने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी टांसिल के बढ़ जाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं, खाने का सोडा 50 ग्राम, नमक 50 ग्राम, फिटकिरी 30 ग्राम,पोटेसियम कारबोनेट 20 ग्राम, तुलसी की पत्ती 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, सोंठ का चूर्ण 50 ग्राम, सेंधा नमक 30 ग्राम लेकर सभी को अलग-अलग पीसकर चूर्ण बना लें, एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच सफ़ेद सोडा और फिटकिरी चावल के बराबर घोलकर उबालें और उससे गरारा करें, ये दिन में 4 बार कर सकते हैं, रात को सोने से पहले 2 कप पानी में 11 पत्ती सुलसी और 2 काली मिर्च, एक चुटकी सोंठ, एक चुटकी सेंधा नमक डालकर उबालें और आधा बच जाने पर उसे सोने से पहले पीना है, ये प्रकृया लगातार 5 दिन तक करें, उसके बाद बंद करें और फिर शुरू करें, ठण्ड से बचे| संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 5 दिन पहले पानी की समस्या थी, अब हल हो चुकी है...

ग्राम-नेदानार, गीदमबेडा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बिलूराम पोटाई बता रहे हैं,
उनके गाँव में पानी की समस्या थी जिसे उन्होंने 5 दिन पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिसके बाद अब उनकी समस्या हल हो गयी है, अब उनको पानी मिल रहा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7879064066.

Posted on: Feb 06, 2020. Tags: BILURAM CG IMPACT STORY NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय अधूरा होने से बच्चो को बाहर शौच के लिये जाना पड़ता है...

ग्राम-बैलापाड़, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अतिथि शिक्षक जगदेव गावड़े बता रहे हैं कि स्कूल में जो शौचालय बना है वो अधूरा है जिसके कारण बच्चों को शौच के लिये बाहर नदी, नाला में जाना पड़ता है, स्कूल के शिक्षक श्री केसरी नंदन द्वारा 8 माह पहले शौचालय बनवाना शुरू किया गया था, उन्होंने शौचालय पूरा कराने के लिये आवेदन किये हैं लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय को पूरा कराने में मदद करें: सचिव@7588499033, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर/ जगदेव गावड़े@7828540759.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

कुपोषण से बचने के लिये ये तरीके...

ग्राम-बराह, जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कप्तान सिंह साकेत से कुपोषण दूर करने के उपाय बता रहे हैं, कुपोषण को दूर करने के लिये माता-पिता को साफ़ सफाई का ध्यान रखना चाहिये, मोटे अनाजो के बारे में बताया जाता है, उसे उपयोग करें, हरी सब्जी के सेवन करायें, वे महिलायें जिन्हें काम करने के लिये बच्चो को छोड़कर जाना पड़ता है, वे बच्चे को छोड़कर न जायें, चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं| कप्तान सिंह साकेत@6260916139.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: HEALTH KAPTAN SINGH SAKET MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »