स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बबूल की कच्ची फली 50 ग्राम, शुद्ध कोचिला 10 ग्राम, गिलोय 50 ग्राम, अजवाइन 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, केवकंद 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार भोजन के बाद गर्म पानी से सेवन करें| खाने में खट्टी चीजों का प्रयोग न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम...गीत-
ग्राम-महेशपुर, पोस्ट-लटोरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सावित्री यादव एक गीत सुना रही हैं :
मन के वीणा से गूंजे ध्वनि मंगलम,
स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम-
कैसा पावन सुहावन समय आज है-
आप आये अतिथियों में सरताज है-
मन के बगिया में हमने जो कलियां चुनी...
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG SAVITRI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
मेरा उम्र हुआ 55 का चाल चलन है बचपन सा...रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक रचना सुना रहे हैं :
मेरा उम्र हुआ 55 का चाल चलन है बचपन सा-
हरियाली सी प्रेम सदा एक सा-
तू जिंदगी में न करना कभी भी खेती एक सा-
धान बोओगे तो कोदो जागेगा-
लोहे की खेती तुझे खूब भायेगा-
और जब तू कोयले घोटाले में फंस जायेगा-
तो तेरा बाप भी तुझे न बचा पायेगा...
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG COMPOSITION KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लकवा या पैरालिसिस बीमारी का घरेलू उपचार
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी लकवा या पैरालिसिस बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | कलौंजी एक चम्मच, एक कली वाला लहसुन 8 नाग कुटी हुई, सोंठ आधा चम्मच, त्रिफला पाउडर एक चम्मच सभी को साफ़ कर रख लें| उसके बाद 2 गिलास पानी में उबालें | जब उबलकर एक गिलास पानी बच जाये | उसे छानकर, गुनगुना कर लें| एक-एक गिलास काढ़ा दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| इसे तीन माह तक सेवन कर सकते हैं| ठण्डी चीजों से बचें | बाधी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 25, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
बाटा बाटा हुली बारे, जुमका झुमा ली झानू...गीत-
ग्राम-टोंडापाल, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से रतन बाई हल्बी में एक गीत सुना रही हैं :
बाटा बाटा हुली बारे, जुमका झुमा ली झानू-
बाटा बाटा हुली बारे, जुमका झुमा ली-
ए दाई बहुना दबकरे जुमका झुमा ली झानू-
जाबका फुला दबका रे-
