हमारें गाँव पानी की बहुत ही दिक्कते है, कृपया हैंडपंप सुधरवाने में मदद करे...

ग्राम पंचायत-सेड्वा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण महिलायें रिंकी कश्यप और अनीता मौर्य बता रही है पानी की समस्या वर्तमान समय में गाँव में मौजूद हैण्डपंप तथा कुंवा में पानी की कमी है बहुत ही कम पानी निकलता है और बरसात के दिनों में गन्दा पानी निकलता है, जिसे उपयोग करने से बीमार होने की संभावना बनी रहती है, बताया रहा है गरमीयों के दिनों में कम से कम निकलता है, इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहने है दिए गये फ़ोन नंबर में बात कर हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें. CEO@9406146436. संपर्क@8827389851.

Posted on: Aug 18, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

एक साल हो गया है गाँव की गली को पक्की रोड बनाने के लिए किये आवेदन नही बनाये, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत ककालगुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू और उनके साथ है ग्राम पंचायत सरपंच तुलाराम मंडावी वे बता रहा है, ककालगुर गाँव की गली से जुडी समस्या बताया जा रहा है गाँव की गली कच्ची होने कारण गलियों में कीचड़ होता जाता है जिसे यहा गाड़ी में, पैदल चलने में, गाय-बैल चलने के कारण आवागमन बाधा आती है, इस समस्या को जनपत पंचायत में आवेदन दिए गया है जो लगभग एक साल हो गया है परन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर बार करके पक्की रोड बनवाने में मदद करे. सरपंच @7647027844. CEO@7835814506.

Posted on: Aug 18, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

बस्तर बुल्टू (ब्लूटूथ) रेडियो कार्यक्रम गोंडी भाषा में 18 अगस्त 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं आशा राम और मुन्नी कोवासी गोंड़ी भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला बस्तर के विस्तृत है तथा संस्कृति व गीत संगीत, खेती, स्वास्थ्य एवं परंपरा के बारे में जानकारी दिया जा रहा है | जिसमे गीत गा रहें हैं, जड़ी बूटी के बारे में बता रहे हैं. इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000, बस्तर बुल्टू रेडियो नंबर 7477288111 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं.

Posted on: Aug 18, 2020. Tags: BULTOO RADIO SONG VICTIMS REGISTER

उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग ग्राम पंचायत स्तर में, कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत-ककालपुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामूराम नाग उपसरपंच बता रहा है उनके ग्राम पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता है बताया जा रहा है, जब किसी का तबियत ख़राब होने पर 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इस गाँव की ग्राम पंचायत स्तर में ही मांग कर रहें है, इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है, दिए गये फ़ोन नंबर में बात कर उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने में मदद करे. सरपंच@7647027844. संपर्क@7587775251.

Posted on: Aug 18, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

बवासीर मसा का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बवासीर मसा का घरेलू उपचार बता रहे हैं,
पहला उपचार:- कड़वी तोरई और उसमें हल्दी मिलाकर पेस्ट बना ले और उसे गुदा पर या बवासीर मसा वाली स्थान में पेस्ट को लगायें.
दूसरा उपचार:- अन चाहे बाल उगने पर उस उखाड़ने के लिए इस लेप को लगाने से वह पर बाल उगना बंद हो जाता है.
संपर्क@9826040015.

Posted on: Aug 18, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »