स्वास्थ्य स्वर : घुटनों का दर्द का घरेलू उपचार...
ग्राम-कुम्हारदनिया , पोस्ट-बाजार चारभाटा , तहसील-सरसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक घुटनों का दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं जिसका उपयोग कर लाभ लिया सकता है| नुस्खे के बारे में जानकारी के लिये संदेश को सुने और अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| पूरी जानकारी प्राप्त कर ही नुस्खा उपयोग करें| संपर्क नंबर@ 9179998149 . (AR)
Posted on: Jun 09, 2021. Tags: CG HELTH KABIRDHAM KANKRAM KAUSHIK
कमाल के गाना मोर सुनाहूँ मोर गुया रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से घस्सू राम बघेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कमाल के गाना मोर सुनाहूँ मोर गुया रे-
सी जी कामेस्टोन नया नया वाला रे-
कसम से तोर दिल मा समाही-
बालोद वाली गोरी रे तै हो जाबे दीवानी-
तोर दिल हा गदन गदन हो जाही-
नवा नवा लागे दीवानी सनम रे-
हो के टीपटाप दिखत हवये बम रे-
लेबा थे स्माइल हर दम नारायणपुर...(AR)
Posted on: Jun 08, 2021. Tags: CG GHASSU RAM BAGHEL NARAYANPUR SONG
बस्तर बुल्टू (ब्लूटूथ) रेड़ियों गोंडी भाषा में 7 जून 2021
श्रोताओं आज हम लेकर आयें हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सायबो और रामलाल गोंडी भाषा में इस रेडियो कार्यकम में जिला बस्तर के आदिवासी संस्कृति व गीत संगीत, जिसमे गीत गा रहें हैं, इस बुल्टू रेडियो प्रोग्राम को सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड काल करके सुन सकते हैं और www.cgnetswara.org वेवसाईट पर जाकर देख व सुन सकतें हैं | वेबसाइट से डाउनलोड करने या व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के बाद लोग ऐसे इलाकों में जहां फोन का सिग्नल नहीं है वहां ब्लूटूथ के माध्यम से एक दूसरे को बांटते हैं | लोग ब्लूटूथ का उच्चारण नहीं कर पाते तो इसे बुल्टू रेडियो भी कहते हैं
Posted on: Jun 07, 2021. Tags: BASTAR BULTOO CG RADIO RAMLAL PODIYAM SAYABO KARTAM
अमर हो जा अमृत का प्याला मिला है...भजन-
ग्राम-सारंगपुर , पोस्ट-तातापानी , जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
अमर हो जा अमृत का प्याला मिला है-
ठाकुर जी का नाम हमें-
पुर्षोतम धाम हमें निराला मिला है-
यही नाम परम नाम जप भई सुबह शाम-
जीवन की राह में सहारा मिला है-
अमर हो जा अमृत का प्याला मिला है...(AR)
Posted on: Jun 06, 2021. Tags: BALRAMPUR BHAJAN CG NANDLAL SINGH
Impact : मेरा कुएं का काम अधुरा पड़ा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद पैसे और मटेरियल डाल दिए है..
अड़मा पारा ग्राम-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से केशवराम बता रहे है कि रोजगार गारंटी के तहत कुआ आया था जिसका काम सरपंच सचिव के द्वारा के करवाया जा था लेकिन उन्होंने कुएं को अधुरा छोड़ दिया था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको सरपंच सचिव के द्वारा बुलाया गया और उनको कुछ पैसे दिए है कुएं में 5 ट्राली मटेरियल पत्थर, बोल्डर, रेत और सीमेंट सब कुएं के पास गिराया गया है और कुआ अभी बारिश में नहीं बन पायेगा बोले अक्टूम्बर के बाद कुआ बनवाकर देंगे बोले है |इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9399632182.
