हमारे वार्ड में 2 हेंडपंप है,1 वर्ष से 1 खराब है,1 मोहल्ले से दूर है, आवेदन लगाने पर अधिकारी नहीं सुनते
ग्राम पंचायत-सेमरा ब्लॉक-ओडगी थाना-बिहारपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र बसोर हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे है कि इनके मोहल्ले वार्ड नम्बर 2 में 16 मकान है वहां 2 हेंडपंप लगा है तो 1 हेंडपंप लगभग 1 वर्ष से ख़राब पड़ा है 1 हेंडपंप मोहल्ले से 200 मीटर दूर है वहां के लोगों को पानी लाने के लिए बहुत परेशानी होता है गाँव के सरपंच को बताने पर भी ध्यान नहीं देते इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हेंडपंप सुधरवाने या मोहल्ले में 1 दूसरा हेंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर 8963923993 सरपंच 9009745837 (170229) CS
Posted on: Jul 01, 2020. Tags: MAHENDR BASOR ODGI BIHARPUR SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर : दस्त, पेट मरोड़ का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त या पेट मरोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आम की गुठली को सुखाकर रख लें, उसके बाद दस्त होने पर उसे घिसकर रोगी को पिलाना है, इससे दस्त और पेट मरोड़ में आराम मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 01, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
1 जुलाई चिकित्सक दिवस पर संदेश...
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व चिकित्सक दिवस पर संदेश दे रहे हैं,
आज के दिन 1 जुलाई को चिकित्सक दिवस मनाया जाता है, चिकित्सक और पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिये आज के दिन इसे मनाया जाता है। (AR)
Posted on: Jul 01, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
स्वास्थ्य स्वर : बेल की पत्ती से शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय डायबिटीज का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बेल जिसको पूजा में उपयोग करते हैं, बेल के 5 पत्ते लेकर शुगर का रोगी प्रतिदिन सेवन करे तो उसे लाभ मिल सकता है, इसका सेवन सुबह शाम करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 01, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में सरपंच चुनाव के समय हैण्डपम्प बिजली देने का वादा किये है, अभी तक नहीं दिए...
ग्राम-एर्राबोर,पंचायत-बेंडलपाड़,थाना-चंद्रुगोंडा,जिला-भद्रादि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से रव्वा रमेश बता रहे है कि उनके गाँव में बिजली की समस्या है रात के समय दिक्कत होती है, 20 साल से इसी गाँव में रहते है | सरपंच वोटों के समय में हैण्डपंप, बिजली देने का वादा किये थे लेकिन अभी तक गाँव में वापस नहीं आये और ध्यान भी नहीं देते है कई बार देंगें बोलते हैं आज तक समस्या हल नहीं हुआ,इसके आलावा वन विभाग अधिकारी भी मना करते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें :संपर्क@7601059593,सरपंच@9705358997,PO@9490957005,MRO@7995571860. (170380) NM
