विधवा पैसा नहीं मिल रहा हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
Posted on: Aug 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY PROBLEM SUKHDAYI WIDOW
हमारे गाँव में पानी की दिक्कत हैं लोगों को एक दो किमी.दूर से पानी लाना पड़ता हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-बड़े किलेपाल गजूपारा,ब्लाक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विजो कोरामी बता रहे हैं, उनके गाँव में कम से कम 60 70 घरो का बस्ती हैं वहा के लोगों को पानी की परेशान हैं आज तक का नाला का ही पानी पी रहे हैं नाला भी एक या दो किमी. की दुरी पर हैं|बरसात के दिनों में पूरा पानी गन्दा हो जाता हैं.लेकिन लोग पिने में उपयोग करते हैं |उस पानी को पीकर कई सरे लोग बीमार पड़ते हैं|उन्होंने सरपंच या सचिव को कई बार बता सुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की आपिल कर रहे हैं दिया गया नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण करे|संपर्क नंबर@9165704261.
सरपंच@9407972439.सचिव@9424169681.
Posted on: Aug 17, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM. VIJJO KORAMI WATER
पुल नहीं होने के कारण आने जाने में समस्या हो रही है, कृपया पुल बनाने में मदद करें...
बास्तानार नंबर 02 पटेल पारा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से जोगा गावड़े बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के समय नदी में पानी भर जाता है, वहां के लोगों को आने जाने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं| इसके लिये उन्होंने कई बार शिकायत किये लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिए पुल बनवाने की मांग कर रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260313953, कलेक्टर@8498956694.
Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM JOGA GAWADE PROBLEM
(रूडीपारा )ग्राम पंचायत बागमुंडी में पेंशन की समस्या कृप्या मदद करे
रूंडीपारा ग्राम पंचायत बागमुंडी विकास खण्ड बस्तानर.जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से हड्मो मंडावी बता रहे है मुझे पेंशन नही मिल रहा है सरपंच सचिव नही हाते है और सरपंच से मै कई बार लिखवाया था फिर भी नही मिल रहा है अभी मेरा उम्र 50 साल से अधिक है मै वोट भी देता हूँ लेकिन पेंशन का पैसा नही मिलता है कृप्या मदद करें! सरपंच@626981362.
Posted on: Aug 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MONEY PENSION PROBLEM
सरपंच के बोलने के बाद भी मेरा शौचालय नहीं बन रहा है, कृपया मदद करें...
ग्राम-लालगुडा पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी मंगा बता रहे है कि उनके घर में शौचालय नहीं बना है उसके लिए उन्होंने सरपंच के दो बार शिकायत किये थे तो ऊपर से आदेश आएगा तब बनायेगे बोलते है | जबकि सरकार के तरफ से हर घर में 12000 हजार में शौचालय बनवाने का प्रावधान है| कि कोई भी व्यक्ति बाहर में शौच नही करेंगे और बाहर खुले में शौच करने पर 500 का जुर्माना भी है | घर में शौचालय नहीं होने के कारण बाहर शौच करने जाते है | इसलिए साथी सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके शौचालय बनवाने में मदद करें : शिवराम मण्डावी संपर्क नम्बर@8817607839, सरपंच का नम्बर@7587076842, सचिव का नम्बर@94060609269, ब्लाक CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8103481510.
