हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या होती है कृपया बनवाने में मदद करें...

ग्राम-धिरीरा, पंचायत-हरदोली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा वर्मा बता रही हैं, उनके गाँव का हैण्डपंप ख़राब हो गया है, पाइप की कमी है, जिसके कारण पानी नहीं मिल पता है इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियो के पास आवेदन किया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं लोगो को पानी की समस्या होती है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें जिससे पानी की सुविधा हो सके : PHE ठेकेदार@7047603066, SDM@9754859545. संपर्क नंबर@9752809781.

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG VIBHA VARMA VICTIMS REGISTER

चढ़ लेबे दाई तैहर मा तेल...शादी गीत-

ग्राम पंचायत-भानू श्री, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) श्यामबती, कुंती, चमकी एक गीत सुना रहे हैं:
तोर सुमर दाई हो तेल चढाव-
हो तेल चढाव-
चढ़ लेबे दाई तैहर मा तेल-
बाबा के ओली में, बाबा के ओली में-
ओ खैर सुपारी, दाई के ओली में रेंग बेंदुरा के पान-
चढ़ लेबे दाई बेरा मा तेल...

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

impact : पेंशन मिलने से आर्थिक सहयोग मिला...

ग्राम-जरही, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई बता रही हैं, उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 2 माहीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@7898022088.

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी दाद, खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, फिटकरी को पानी में भिगोकर सुबह दोपहर शाम हल्के हाथो से लगायें दो से तीन मिनट बाद उसे रुई से साफ कर नीम का तेल लगा सकते हैं, 15 पत्ती नीम की प्रतिदिन सेवन करने से लाभ हो सकता है, भोजन में बैगन, मटर, सेमी, गुड, मछली का प्रयोग न करें, नशा न करें संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

अभी खबर दिल्ली से आई मक्खी रानी उस को लायी...कविता-

ग्राम पंचायत-आठगांव, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गुलसन नेताम और बिरेन्द्र नेताम एक कविता सुना रहे हैं :
अभी खबर दिल्ली से आई मक्खी रानी उस को लायी-
टिड्डे ने हांथी को मारा, हांथी क्या करता बेचारा-
घुस बैटा मटके के अंदर, मटके में थे ढाई बंदर-
उन्हें देखकर हाथी रोया रोते रोते फिर वह सोया-
रुकी न आंसू की धारा मटका बना समुंदर सारा-
लगे डूबने हाथी बंदर फंसे हुये थे उसके अंदर...

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »