Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद पेंशन मिलने लगा है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं मझगंवा गांव की निवासी हिरमनिया बाई जिसकी उम्र 79 वर्ष है उन्हें वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा था जिसकी शिकायत उन्होंने गांव के सरपंच सचिव के पास किया लेकिन काम नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद अब उन्हें पेंशन मिलने लगा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.
Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : चोट लगने पर बन जाने वाले गांठ को ठीक करने का घरेलू-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल चोट लगने पर बन जाने वाले गांठ को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, सांवा के चावल को पकाकर लेप बनाकर गर्म रहने पर गांठ वाले जगह पर पट्टी करें ये प्रकृया 1 हप्ते तक करें, गांव में लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क करें : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
अधिकारियों द्वारा योजना की जानकारी नहीं देने से लाभ नहीं मिला...
ग्राम-नमाडी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा चर्मकार बता रही हैं उन्हें मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिला है, वे 5 साल से अपने पिता के घर में रह रही है, उनका समग्र आईडी में नाम है BPL कार्ड, आधार कार्ड बना है, वे गर्भवती थी ये जानकारी किसी आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज नहीं है, वे दो बार गर्भवती हो चुकी हैं और दोनों बार उन्होंने टीकाकरण पूरा लगवाया और पोषण आहार मिला है, 2019 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डभौरा में उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ लेकिन हास्पिटल में आक्सीजन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्ची की मृत्यु हो गयी थी, जिसकी आर्थिक सहायता उन्हें नहीं मिली, उन्हें जानकारी मिली की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत उन्हें 16 हजार मिलना था वह भी नहीं मिला है, उनके 2 बच्चे हुये हैं लेकिन किसी का नाम केंद्र में दर्ज नहीं है और उन्हें केंद्र के द्वारा योजना के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दिया गया और फॉर्म भी नहीं भरा गया इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें और उन अधिकारियों पर उचित कारवाही हो जो लोगो को सही जानकारी नहीं देते : महिला बाल विकास अधिकारी@9479647494. संपर्क नंबर@ 9752809781.
Posted on: Jan 07, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUSHAMA CHARMKAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कब्ज होने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, लहसुन का दूध बनाकर सेवन करें लाभ हो सकता है दूध बनाने के लिये आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी मिला लें उसके बाद 5 लहसुन की कली को छीलकर बारीक़ टुकड़े काट कर डालकर धीमी आग में पकायें जब उबालकर पानी ख़त्म हो जाये और दूध रह जाये तो इसका सेवन करें, ये प्रकृया लगातार 15 दिन तक करें समस्या में आराम मिल सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jan 07, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
दयाकर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना...गीत-
बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूनम और सरिता कश्यप एक गीत सुना रही हैं:
दयाकर दान भक्ति का हमें परमात्मा देना-
दयाकर आत्मा में हमारी शुद्धता देना-
हमारे ध्यान में अओ प्रभू आँखों में बस जाओ-
अंधेरे दिल में आकार के परम जोती जगा देना-
बहा दो प्रेम की गंगा, दिलो में प्रेम की सागर-
हमें आपस में मिल जुलकर प्रभू रहना सिखा देना-
हमारा धर्म हो सेवा हमारा कर्म हो सेवा-
सदा इमान हो सेवा बसे बसचार बना देना...
