स्वास्थ्य स्वर : टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी टांसिल के बढ़ने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफेद नमक 50 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, बाईबिडिंग 50 ग्राम लें, तीनों को पीसकर अलग-अलग सुरक्षित रख लें, 1 गिलास गुनगुने पानी में तीनों को आधा-आधा चम्मच घोलें, और सुबह ब्रस करने के बाद उससे गरारा करें, रात को सोने से पहले प्रयोग करें, लगातार एक सप्ताह तक प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, ठण्डी चीजों से बचे, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें, नशा न करें, शक़्कर, नमक का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हरी डाल पर लगी हुई - कविता

ग्राम-आठगांव, ब्लॉक-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुमारी सोनिया और कुमारी मीरा बाई एक कविता सुना रहे हैं – हरी डाल पर लगी हुई है-
नन्हीं सुंदर एक परी-
तितली उससे आकर बोली-
तुम लगी हो बड़ी-बड़ी-
अब जागो तुम आँखें खोलो-
और हमारे संग खेलो...

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी-सोना देश...कविता-

ग्राम-आठगांव, ब्लॉक-फरसगाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कुशल कुमार और चेतन कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
मेरा देश सलोना देश, सचमुच चांदी-सोना देश-
पर्वत-घाटी वाला देश, सौंधी माटी वाला देश-
मीठे झरनों वाला देश, जग में बहुत निराला देश-
आगे-आगे बढ़ता देश, नहीं किसी से डरता देश-
मेरा देश सलोना देश...

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG KONDAGAON POEM SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे का तिल हटाने का घरेलु नुस्खा...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी चेहरे के तिल मिटाने के घरेलु उपचार बता रहे हैं, बादाम 50ग्राम, खसखस 50ग्राम, गुलाब 50 ग्राम
लेकर तीनों को पीस लेवें। सूर्योदय के पूर्व चेहरे में लगायें और 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें, यह प्रयोग जब तक तिल गायब न हो तब तक करते रहें, साफ़ रखें, पेट साफ़ करने के लिये एक कप दूध में 5 चम्मच अरंडी का तेल लेकर रात को सोने के पूर्व सेवन करें, लगातार 3 दिनों तक यही प्रयोग दोहरायें | भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन कम करें, नशा न करें, स्वास्थ्य सबंधी की जानकारी के संपर्क कर सकते हैं एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

मोरी घर में पड़ी समस्या मै केही जाय बताऊँ...समस्या गीत-

ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक समस्या गीत सुना रही हैं:
आरारा मोरी घर में पड़ी समस्या मै केही जाय बताऊँ-
सीजी नेट के भईया मेरा संदेश सुनाओ-
ऊषा बहिनी बनो सहारा मै केही जाय बताऊँ-
मेरे घर के भीतर देखो सुनसान पड़ा अँधेरा-
आरारा मोरे गाँव में बिजली लगाओ मै केही जाय बताऊँ-
बच्चो की शिक्षा अधूरी मिल पाये पांच पाओ मजदूरी-
आरारा मोरी घर में पड़ी समस्या मै केही जाय बताऊँ...

Posted on: Feb 09, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »