Impact : शौचालय की समस्या हल हो गयी सभी धन्यवाद...
ग्राम-तीरई टोला, तहसील-कोतमा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अमितलाल जायसवाल बता रहे हैं, उनकी शौचालय की समस्या थी जिसे उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनकी समस्या का निरकरण हो गया है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@6261218668.
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: AMITLAL JAYASWAL ANUPPUR IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
अभिलाषा है अभिलाषा है...गीत-
अभिलाषा विद्यालय राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व जो एक नेत्रहीन विद्यालय के शिक्षक है एक गीत सुना रहे हैं :
अभिलाषा है अभिलाषा है सबके सुख की अभिलाषा-
अभिलाषा है संग रहने की, मिल जुलकर सुख दुःख सहने की-
कुछ सुनने की कुछ कहने की-
अभिलाषा है अभिलाषा है हमें प्रेम की भाषा पढ़ने की-
हमें नील गगन पर चढने की-
नूतन इतिहास को गढ़ने की अभिलाषा है अभिलाषा है...
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
नाम भी मेरा वे सब जाने कि जब हों...गीत-
ग्राम-चंद्रपुर, जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ़) से आनंद देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
नाम भी मेरा वे सब जाने कि जब हों
मै नाम भिया किरेसों-
मै जब होमें इसलिये एक दम में जाने-
जब नाम मिला-
नाम भी मेरा वे सब जाने कि जब हों
मै नाम भिया किरेसों-
मै जब होमें इसलिये एक दम में जाने...
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: ANAND DEVANGAN CG JANJGIR SONG VICTIMS REGISTER
मेरे खेतो को जानने का हक है, क्या बात कहे बड़े बड़े...गीत-
मालीघाट, मुज़फ्फर, बिहार से सुनील कुमार एक लोकगीत सुना रहे हैं :
मेरे खेतो को जानने का हक है-
क्या बात कहे बड़े बड़े-
जो फसलो में जान नहीं है-
मेरे नदियों को जानने का हक है-
क्यों जहर पिलाये कारखाने-
क्यों नदियों में जान नहीं हैं-
मेरे जंगलो को जानने का हक है-
क्यों झरनों का नाम नहीं है...
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: MUZAFFARPUR BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर की बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बवासीर की बीमारी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गंधना का काढ़ा बनाकर उसमे एलोवेरा को मिलाकर उसमे सांप का केचुल मिलाकर लेप बनाकर बबासीर के मस्सो में लगाने से बबासीर में आराम मिल सकता है, नुस्खा का उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015.
