दया करना, हमारी आत्मा में...गीत-

ग्राम-केरकेट्टा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
दया कर, दान भक्ति का-
हमें परमात्मा देना-
दया करना, हमारी आत्मा में-
शुद्धता देना-
हमारे ध्यान में आओ-
प्रभु आँखों में बस जाओ...

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

शुभ घडी आई सुमंक सुनाबा...शादी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक शादी गीत सुना रही हैं:
शुभ घडी आई सुमंक सुनाबा-
हरादिया ये की रच-रच लगाबा-
चूनर में इनके सुंदर बनाबा-
हरादिया ये की रच-रच लगाबा-
आज अपन हैं कल होईहयें पराई-
गईल पईन कर बहुत याद आई-
सईयां से मिल के फार्मूला बताईहयें-
हरादिया ये की रच-रच लगाबा-
सखी सुकुमारी हैं बहुतये मिजाजी-
हरादिया ये की रच-रच लगाबा-
शुभ घडी आई सुमंक सुनाबा-
हरादिया ये की रच-रच लगाबा...

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

बीच मा दुर्गा बिराजे बगल से गंगा बहत हैं...देवी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं:
बीच मा दुर्गा बिराजे बगल से गंगा बहत हैं-
गंगा बहत हैं रामा गंगा बहत हैं-
ओही बगलिया मा मलिया का डेरा-
फूलबा चढ़ाबये दिन रात बगल से गंगा बहत है-
ओही बगलिया मा कोंहरा का डेरा-
कलशा उतारये दिन रात बगल से गंगा बहत है-
ओही बगलिया मा सोनरा का डेरा-
बिंदिया चढ़ाबये दिन रात बगल से गंगा बहत है-
बीच मा दुर्गा बिराजे बगल से गंगा बहत हैं...

Posted on: Mar 19, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की समस्या है लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पता...

ग्राम-कोदवा, पंचायत-अतरैला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दिलीप कुमार नामदेव बता रहे है उनके गाँव में हैण्डपंप से लोगो को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें पानी की समस्या हो रही है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर नया हैण्डपंप लगवाने में मदद करें जिससे पानी की समस्या हल हो सके : PHE SDO@9725173278, ठेकेदार@7047603066, संपर्क नंबर@9713092058.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: DILIP KUMAR KOL MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

नहर बन जाने से माकान गिर गये योजना अंतर्गत आवास दिलाने में मदद करें...

ग्राम-गढ़वा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संजय कुमार कोल बता रहे हैं उनके गाँव में 3 साल पहले एक नहर बनाई गयी जिसके बाद उनका आवास प्रभावित हो रहा है, उनको रहने का आवास नही दिया गया और मुवावजा नहीं दिया गया, नहर होने से उनके कच्चे माकन गिर गये जिसके करण वे बेघर हो गये, उन्होंने मुवावजा के लिये आवेदन किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, उनका कहना है उन्हें आवास योजना के अंतर्गत माकन दिलाया जाये, जिससे निवासी अपना जीवन यापन कर सके: संजय कुमार कोल@9685551865.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SANJAY KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »