पीड़ितों का रजिस्टर : बड़े भाई आर्मी में नौकरी करते हैं, पिता जी को नक्सलियों ने मार दियें...
ग्राम पंचायत-पदनुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से लक्षुन्दर मांझी पिता मांझी भीमा बता रहे हैं उनके बड़े भाई आर्मी में नौकरी करते थे| फिर नक्सलियों में उनके पिता जी को मारने के लिए आयें| वे लोग रात में डर से अपना घर छोड़कर बीजापुर में आयें| गांव वाले थोड़ा जमीन दियें घर बनाने के लिए वहीं वर्तमान में रह रहे है, और सरकार उनका कुछ मदद नही कियें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9691140944.
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED KILLD LAKSHUNDR MANJHI MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...
बिरेश्वर तेता पिता महारुस तेता ग्राम-गुंदला, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे है 20 साल हो गया हैं पुराना गांव छोड़कर गुडरी पारा में रह हैं हैं नक्सलियों में उन्हें मुखबिरी करते हैं कर के भगा दिए| उन्हें सरकार के तरफ से घर बनाने के लिए जमीन मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9301552310.
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BIRESHWAR TETA CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: गांव जाने पे नक्सलियों द्वारा मार दिए जाने का खतरा है...
सरिता गावड़े, जो कि अभी बीजापुर में रहती हैं, बता रही हैं कि वे नक्सलियों के डर से अपने गांव नहीं जाते हैं। उनके पति पुलिस में नौकरी करते हैं। उन्हें डर है कि अगर वे गांव जाएंगे, तो माओवादी उन्हें मार डालेंगे। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- 7587102510
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: BIJAPUR MAOIST VICTIM SARITA GAWDE VICTIM REGISTER
जपाडी पारा में पानी कि बहुत समस्या हैं, वहां के लोगों ने दुर से पानी लाकर पीते हैं...
ग्राम पंचायत-बुरगुम, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आसमानराम विंजाम बता रहें हैं कि उनके गांव के जपाडी पारा में पानी कि बहुत समस्या हैं, वहां के लोगों ने दुर से पानी लाकर पीते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए नंबरों पर बात कर के नल लगवाने मे मदद करें : सरपंच@9301388735, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694,
Posted on: Nov 27, 2021. Tags: ASMANRAM VINJAM BASTANAR CG HANDPUMP WATER
नक्सलियों की धमकी, सहकर्मी की हत्या और मोटरसाइकिल पे डेलीवेरी... अबूझमाड़ में स्वास्थकर्मी का जीवन
ग्राम पंचायत- थुलथुली, जो की ब्लाक मुख्यालय ओरछा से 20 किमी अंदर अबूझमाड़ में है, जिला- नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से आयतुराम मंडावी जी बता रहे है पिछले 5 साल से मितनिन प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनके गांव व काम में कई तरह की परेशानियों आती हैं। वे कहते हैं वहाँ बारिश के समय मोटरसायकल नहीं जा पाती। नाला पार करने के लिए लोग अपनी सायकल कंधे पे उठा कर ले जाते हैं। यहाँ के लोग सरकार की सारी योजनाओं से वंचित हैं। इन्हें लोगों को स्वास्थ सेवा देने के लिए माओवादियों की धमकी और मुखबिरी का आरोप झेलना पड़ता है। उनके सहकर्मी, हंदावाड़ा के मितनिन प्रशिक्षक संतोष लेखामी की उनकी पोलिओ ड्यूटी के समय माओवादियों ने मुखबीर बता कर हत्या कर दी। गाँववाले उनके पास इलाज के लिए आते हैं। उनके पास दस्त, निमोनिया, मलरिया जैसी बीमारियों की दवा रहती है। गर्भवती महिलाओं की डेलीवेरी में बहुत दिक्कत आती है। वे बताते हैं कि एक महिला जो की प्रसव पीड़ा में थीं, उन्हें अस्पताल ले जाते समय मोटरसाइकिल पे ही उनकी डेलीवेरी करनी पड़ी। आधिक जानकारी लेने के लिए संपर्क- 9479104729, 9406299466.
