स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में भूख नहीं लगने, पेट में हल्का दर्द,बार-बार पेचिस की समस्या का घरेलू उपचार

रायपुर (छत्तीसगढ़) से दिलीप गुप्ता गर्मी के दिनों में भूख नहीं लगने, पेट में हल्का दर्द, बार-बार पेचिस होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल पत्ती 25 ग्राम, तुलसी पत्ती 25 ग्राम, नीम की गिलोय 50 ग्राम सभी को पीसकर उसका रस निकाल लें| उसके रस को गर्म कर उसमे 50 ग्राम शहद डाल दीजिये| 4-4 चम्मच दिन में दो बार सुबह शाम सेवन करें| बच्चे 1 से 2 चम्मच सेवन करें | लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: दिलीप गुप्ता@8109855459.

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक गिलास कच्चा दूध और आधा तुकडा नीबू दोनों को मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| दूध को नीबू डालते ही सेवन करना है|ये प्रक्रिया 21 दिन तक कर सकते हैं| देर रात तक न जागें| पानी का पर्याप्त सेवन करें|मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हे माँ भारती सबसे ऊपर तेरा नाम, हम भारती तेरा करें गुणगान...आरती-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
हे माँ भारती सबसे ऊपर तेरा नाम-
हम भारती तेरा करें गुणगान-
सबसे पहले लूं तेरा ही नाम-
सुख समृद्धि की जननी है तू-
तेरा ही सब उपकार-
तू हरित क्रांति धारणी, सबकी पालन हार...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है...कविता-

ग्राम पंचायत-एर्राबोर, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सुंदर, सुनाक्षी और तुलसी यादव एक कविता सुना रहे हैं:
मछली जल की रानी है-
जीवन उसका पानी है-
हांथ लगाव डर जाती है-
बहार निकालो मर जाती है...

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONTA POEM SONG SUKMA VICTIMS REGISTER

वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को ही अक्षय तृतीया कहते हैं-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी अक्षय तृतीय महापर्व के बारे में बता रहे हैं | हिदू संस्कृति में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है| ये नई प्रेरणा और स्फूर्ति का सृजन करते हैं| वैशाख मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को ही अक्षय तृतीया कहते हैं। अक्षय का शाब्दिक अर्थ हैं| जिसका कभी क्षय न हो| यह माह गर्मी का होता है, और माना जाता है अक्षय तृतीया के दिन दिया गया, दान कभी नष्ट नहीं होता। उसका फल आपको इस जन्म के साथ-साथ कई जन्मों तक मिलता रहता है।

Posted on: May 03, 2019. Tags: CG CULTURE MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »