स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-गोंघा, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें नाक से खून बहाने की समस्या होती है, वे आधा चम्मच कपूर और आधा चम्मच घी मिलाकर सूंघे| इससे नाक से खून बहना बंद हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 04, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम-
खेती से ही बसा हुआ है, ये सारा जहान-
खेती से ही मिलता हमें जीने का सामान-
खेती मेरा माता पिता है, बहन भाई मेरा खलिहान-
नागर बैल ही मेरा सब कुछ है-
खेत हमारा सबका भगवान...
Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सर्प गंधा 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम, धनिया बीज 50 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक आरती सुना रहे हैं :
एक भिखारी बड़ा लाचारी, नहीं उसके पास खास सामान-
नित-नित मांगना नित खाना, बस वही उसका काम-
घर-घर जाना मांग कर लाना बस वही जानता काम-
जो भी मिल जाता उसको, उसी को समझाता अपना मुकाम-
घर-घर जाना ठोकर खाना, नसीब में लिखा भगवान-
नहीं खोजता मुक्ति के सिवा और कोई मान सम्मान...
Posted on: May 03, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तुलसी की पत्ती 50 ग्राम, अडूसा की पत्ती 50 ग्राम, काली मिर्च 20 ग्राम, सौंफ 50 ग्राम, हल्दी भुनी हुई 20 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| गुनगुना पानी का उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.
