बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से पारस कुमार यादव बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, वे इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य : मधुमेह बीमारी का घरेलू उपचार...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मधुमेह रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बमूर की कच्ची फली जिसमे बीज न पड़े हो उसे छांव में सुखाकर उसका पाउडर बना लें, उसके बाद 5 ग्राम पाउडर लें, 3 ग्राम दाल मखाना, 2 ग्राम बीज बंद लें, सभी को मिलाकर सुबह शाम दूध या पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है, इसका सेवन 9 माह तक कर सकते हैं| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Aug 26, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
बस्तर से आदिवासी धुर्वा गीत...
ग्राम-माझीपारा, पंचायत-चंद्रगिरी, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बसंती और जयते एक गीत सुना रहे हैं जो धुर्वा बोली में है, इस गीत को वे लोग समूह में गाते हैं| ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: DHURWA SONG
स्वास्थ्य स्वर : पथरी (स्टोन) बीमारी का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आज हम लोगो को पथरी (स्टोन) बीमारी का घरेलू औषधि उपचार बता रहे हैं “गोखरू” पौधे के 5 ग्राम बीज को चूर्ण/पाउडर बना ले और उसे 400 ग्राम पानी में उबालें तब तक उबालें जब तक वह 100 ग्राम न बचें और उस 100 ग्राम पानी को (स्टोन) पथरी की मरीज को सुबह शाम पिलायें जिसे पथरी की घुलकर निकल जाएगी जो पता भी नही चलेगा पथरी रोगीं इस औषधि की उपयोग करें. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9519520931.
Posted on: Aug 25, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
हम 150 लोगो ने मिलकर 2015-16 में काम किये थे, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...
पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ से जगत सिंह मंडावी पटेलपारा, पवनकुमार मंडावी पटेलपारा,आशुराम मंडावी,सुकड़ापारा से बता रहें है कि 2015-16 में रोड बनाने का काम शुरू हुआ था जिसमे 150 लोगो ने काम किये थे लगातार दो माह तक काम हुआ है जिसमे एक गोदी का 172 रूपये के हिसाब से खुदवाये है यह काम सचिव सरपंच के द्वारा करवाया गया है जिसका पेमेंट 190000 हो रहा था उसमे से 77000 का पेमेंट आधा-आधा करके दिए है बाकि का लगभग 1 लाख 13 हजार पैसा नहीं मिला, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गये नम्बरों में बात करके मजदूरी भुगतान का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@6261330989, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@8103209029.
