स्वास्थ्य स्वर : किडनी को स्वस्थ रखने का घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनइ, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल किडनी को स्वस्थ रखने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गन्ने का ताजा जड़ 400 ग्राम लेकर पानी में उबालें साथ में 100ग्राम पीपल के पत्ती का रस और 50 ग्राम नीम की पत्ती का रस उबाल कर दिन में तीन बार सेवन करें लाभ हो सकता है, लगातार 5 महीने तक सेवन कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
कुटुंब न्यायलय व्यस्था...
वहिनी दरबार, ग्राम-नुनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा कुटुंब न्यायालय के संबंध में जानकारी दे रही हैं कुटुंब न्यायलय पारिवारिक मामलों के निराकरण के लिये बनाया गया है, इसका प्रमुख उद्देश्य है पारिवारिक समस्याओं जैसे विवाद, तलाक, भरण, पोषण, संरक्षण, पति-पत्नी से संबंधित विवाद आदि का निराकरण करना है| कुटुंब न्यायालय सन 1984 में संख्या 83 के अंतर्गत लागू किया गया है| विधानमंडल द्वारा बताया गया है कि परिवार के सभी विवादों का जल्द से जल्द समाधान हो|
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: INFORMATION MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बबासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बवासीर बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं, पंचकुल का चूर्ण एक एक चम्मच सुबह शाम छाछ के साथ लेने से लाभ हो सकता है, दूसरा कासी सादी तेल का प्रयोग रुई में रखकर कर सकते हैं तीसरा मूली के रस और दो चम्मच शक्कर में मिलाकर सेवन करने से आराम मिल सकता है, भोजन में तेल, मिर्च, खटाई, मसाला, मैदा का सेवन कम करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी की समस्या हल हो गयी...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पाया बता रहे हैं ग्राम पंचायत सौतार निवासी रामविलास प्रजापति घर के पास एक हैण्डपंप है जो खराब हो गया था जिसके कारण लोगो को पानी की समस्या हो रही थी, लोग को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था उन्होंने कई सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद हैण्डपंप का सुधार कर दिया गया इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्अयवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7970041518.
Posted on: Jan 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारा जल जीवन अभियान...गीत-
किसी भी देश का विकास वहाँ की संस्कृति से होती है और संस्कृति का विकास लोक संस्कृति से होती है :
हमारा जल जीवन अभियान-
हमें बताता पानी बचाना-
और सुख का निर्माण-
वर्षा जल का संचय करना-
पानी है अमृत समान-
पोखर, तालाब, नदी, कुआ बचाना-
संस्कृति अपनी महान, हमारा जल जीवन अभियान ...
