स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनइ, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य वैद्य केदारनाथ पटेल
पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मौलश्री की छाल को काढ़ा बनाकर 15 ग्राम की मात्रा सुबह शाम पीने से मूत्र नली की झिल्ली का रक्त-स्त्राव बंद हो जाता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से...गीत-
कालीबाड़ी रोड, मुजफ्फरपुर (बिहार) से तनवी रमन एक गीत सुना रही हैं :
पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से-
जाके साईकिल से न-
पिया मेहंदी लिया वा छोटकी नाना जी से सिसवा-
हमरे हथवा में लगादा काटा कील से-
पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से-
ईहा सावनी बहार मान बतिया हमार-
कोनो फायदा न निकली दलील से...
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR SONG TANAVI RAMAN VICTIMS REGISTER
बच्चे के देखभाल करने के तरीके...
ग्राम-हरदुआ, पंचायत-तेदुनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा बच्चे के विकास के संबंध में बता रही हैं, बच्चों को इतना स्वस्थ सबल होना चाहिये कि गाल या मुँह को थपथपाने से हाथ की ओर सिर घुमाने लगे, अपने दोनों हाथों को मुँह की ओर लाने लगे, प्रत्येक आवाजो के तरफ घुमाने लगे| स्तन को चूसने और उसे दोनों हाथों से छु सके, बच्चे के जन्म के एक घंटे के भीतर अपने शारीर से चिपकायें और माँ को स्तनपान करवाये, बच्चे को उठाते समय सिर के नीचे सहारा दें, मालिश करते रहें,आप कितना भी थके रहें बच्चे को प्यार से ही रखें माँ का दूध नियमित रूप से पिलायें, जितना हो सके बात करते रहें, कहानी, गीत सुनायें स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता के पास नियमित रूप से ले जायें |
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: AWARENESS MP RANJNA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती...गीत-
धनबाद (झारखण्ड) से उमेश कुमार सूरी एक गीत सुना रहे हैं :
इसकी रचना स्वयं की है – जागो ऐ नवजवानों, भारती पुकारती-
जागो ये भारत के वीरों, भारती पुकारती-
भारती पुकारती, माँ भारती पुकारती-
ये ज़मी गाँधी, भगत, सुभाष की अरमान है-
हम हैं इस धरती के बेटे ये हमारी शान है-
फिर मिट रही है क्यों हमारी देश की पहचान है...
Posted on: Jan 14, 2020. Tags: DHANBAD JHARKHAND SONG UMESH KUMAR VICTIMS REGISTER
15 जनवरी 2020 भारतीय निषाद राज पार्टी को लेकर कार्यक्रम...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से समाजसेवी विनय निषाद कुंडल गांव में होने वाली कार्यक्रम के बारे में बता रहे हैं, 15 जनवरी 2020 को मुजफ्फरपुर कालेज कुंडल में देश गतिविधी को देखकर और गरीबो की स्थिति को देखते हुए एक पार्टी का गठन किया गया है, जिसका नाम है भारतीय निषाद राज पार्टी इसी को लेकर कार्यक्रम होना है जिसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे|
