हम लोग 2018 में सीसी रोड नाली में काम किये थे, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है, दिलवाने में मदद करें...

सुकड़ा पारा ग्राम-मादरकोंटा, पंचायत-चिड़पाल, ब्लॉक-दरभा, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा और उनके साथ है ग्रामीण मजदूर सोनाधर मंडावी बता रहें है सीसी रोड़ नाली निर्माण कार्य में लगभग 6 दिनों तक करीब 17 मजदूर मिलकर 2018 में मार्च महीनें में काम किये थे जिसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है| मजदूरी नही मिलने की बात को सरपंच सचिव को बोलने पर बोलते है (कोविड-19) कोरोना वायरस की वजह से नही मिल पा रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहे है कि दियें गयें फ़ोन नम्बरों में बात करके मजदूरी भुगतान दिलाने में मदद करें : संपर्क@6261246051, सरपंच@8982120509, सचिव@9725254081. (173921)

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM

हमारे गाँव में रोड नहीं है, आने जाने में बहुत समस्या होती है, शिकायत करने पर अधिकारी द्या नहीं देते

झारखंड राज्य जिला-चतरा प्रखंड हंटरगंज, पंचायत-सलैया के अंतर्गत आने वालें आश्रित गाँव बंढातार से राजेश कुमार के साथ सुदर्शन गुईया बता रहे है कि उनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है | हम लोग 3-4 पीढ़ी से रहते आ रहे है लेकिन आज तक रोड नहीं बना है, हमारे गाँव में 35-40 घर की बस्ती है 250 जनसँख्या है | रोड बनवाने के लिए कई बार अधिकारियो के पास शिकायत भी किये है लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ | गाँव के लोगो का कहना है कि उनके गाँव में रोड बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@8578879106, DC@9470197499, BDO@79704136. (173850)

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग 75 साल रहे है, वनभूमि का पट्टा आज तक नहीं मिला, कृपया मदद करें...

ग्राम-बंधाई किपाती, पंचायत-टिकैतन पूर्वा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजेश कुमार प्रजापति बता रहें है कि वनभूमि में 75 साल से पीढ़ी दर पीढ़ी घर बनाकर रह रहे है और खेती करतें आ रहें है, उसकें बाद भी वनभूमि का पट्टा नहीं मिला है, प्रतिवर्ष इस जमीन के लिए जुर्माना भरते रहें है लेकिन वन भूमि पट्टा आज तक नही मिला SDM साहब के माध्यम से किये गये जुर्माना जिसका नक़ल तथा रसीद भी मौजूद है, इस विषय में मौके पर जांच करके वन भूमि पट्टा की मांग कर रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अपील का कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर बात करके सहयोग करने में मदद करें : SDM@6264580802, संपर्क@8878045481.

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: LAND PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

हारे राम, हारे राम राम राम...भजन गीत-

ग्राम पंचायत+जामगांव (गंगोपारा) ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुन्ना राम एक भजन गीत सुना रहें है :
हारे-राम हारे राम राम राम-
हारे-राम हारे राम राम राम-
हारे-कृष्णा हारे कृष्णा हारे कृष्णा कृष्णा-
हारे-कृष्णा हारे कृष्णा हारे कृष्णा कृष्णा...

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : बाल चौपाल (छोटा जादूगर)

बच्चों, सहकार रेडियो “बाल चौपाल” में आज सुनिए कहानी छोटा जादूगर| इसके लेखक हैं फ्रेडरिक डगलस | आवाज़ है जयपुर राजस्थान से साथी सुनीता की | ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |

Posted on: Aug 26, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »