आँखों की देखभाल कैसे करें...
हरदौहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा आँखों की देखभाल कैसे करें बता रही हैं, सुबह उठने के बाद और सोने से पहले मुँह और आँखों को साफ़ पानी से धोयें| हमेशा साफ और अपना तौलिया ही उपयोग करें, गंदे हांथो से आँखों को न छुएं और चहरे अस पास मक्खियां नहीं बैठने देना चाहिये| पालक, गाजर, सरसों, चना, सीताफल, पपीता आदि का उपयोग करें| तीर कमान, गिल्ली डंडा जैसे खेल नहीं खेलें| फटाकों व चमकते सूर्य की ओर न देखें| आँखों में कुछ चला जाये तो तुरंत ठंडे व साफ़ पानी से धोयें और यदि कचरा साफ़ नहीं होती है तो नज़दीकी क्लीनिक में आँखों का चेकअप करवायें| पढ़ते लिखते समय 35 से.मी. की दूरी बनाकर रखें तथा चलती गाड़ियों में कभी पढने की कोशिश न करें क्योंकि आँखों पर ज़ोर देना पड़ता है|
Posted on: Jan 17, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VERMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के...गीत-
ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिव्या जोगी, वर्षा जोगी, कुनाल जोगी जोगी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के-
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्ही हो कल के-
दुनियां के रंज सहना और कुछ ना मुह से कहना-
सच्चाइयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना-
रख दोगे एक दिन तुम संसार को बदल के...
Posted on: Jan 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP PRADIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
योजना के मदद से पशुपालन और खाद निर्माण...
ग्राम-केरलापाल, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से खिलेंद्र साहू नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत गाँव में होने वाले काम के बारे में जानकारी दे रहे हैं, योजना अंतर्गत गाँव में गोठान बनाया गया है जिसमे पशुओं को पाला जाता है, साथ ही वर्मी कम्पोस और नाडीप कम्पोस दो प्रकार की खाद बनाई जा रही है, नाडीप कम्पोस बनाने के लिये 12 लोगो की एक समिति बनाई गयी है, इसमे एक महिला समूह भी शामिल है वे नाडेप टैंक में कचरा भरने, खाद बनाने के बाद उसे भुरभुरा कर सुखाने और 50 किलो की बोरी में भरने का काम करती है, वर्मी खाद को 12 रुपये और नाडेप खाद को 7 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है, कृषि विभाग और मनरेगा के तरफ से 12 हजार रुपये खाद बनाने के लिये दिया जाता है, मटेरियल और मजदूरी का खर्च इसमे शामिल है| संपर्क नंबर@8234826635.
Posted on: Jan 17, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
रिमझिम बाज रही पायलिया, पायल जनक दुलारी की...भजन-
ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दिनेश प्रसाद जोगी एक भजन सुना रहे हैं:
रिमझिम बाज रही पायलिया, पायल जनक दुलारी की-
हे रामा जाप मंत्र के वचन सुहाय, पायल जनक दुलारी की-
हे रामा सुन हनुमंत अति भाये, पायल जनक दुलारी की-
तें ही अब सरसी तहां आई, पायल जनक दुलारी की
हे राम जहाँगीरी चरण देत हनुमत, पायल जनक दुलारी की...
Posted on: Jan 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP PRADIP JOGI SONG VICTIMS REGISTER
नारी और पुरुष बराबर हैं तुम नारी का सम्मान करो...गीत-
ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक गीत सुना रही हैं:
नारी और पुरुष बराबर हैं तुम नारी का सम्मान करो-
नारी पर हिंसा मत करना अयै नादानों इन्सान बनो-
पुरुषो ने जो रीत बनाई है ओ रीत रिवाज बदल डालो-
अर्धांगिनी ओ कहलाती है हक़दार है ओ दुनिया वालो-
मानव समाज की बदल कर एहसान करो-
नारी और पुरुष बराबर हैं तुम नारी का सम्मान करो...
