Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है, सभी खुश हैं...
अख्तर ग्राम- नया गाँव, जिला-गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) से अपनी समस्या बता रहे हैं कि वे बिहार के रहने वाले हैं, नोयडा में दिहाड़ी पर मजदूरी करते हैं कोरोना के कारण अब न तो काम है और न ही खाने के लिए राशन उनके घर में बच्चों के साथ 5 लोग निवास कर रहे हैं , बच्चे खाली पेट ही सो जा रहे हैं इनको बिना भोजन के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए ये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सभी खुश हैं, और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: मोबाइल नंबर अख्तर@8802334027
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
जिला-जालोन उत्तरप्रदेश के विनय सिंह रहने वाले है, वे 3 लोग है बांगेल नोएडा में काम करने आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | राशन भी उनको नहीं मिल रहा है उन्होंने आधार कार्ड से भी लेने प्रयास किया लेकिन नहीं मिला राशन कार्ड से भी लेने का प्रयास किया लेकिन उससे भी नहीं मिला बाकि लोगो को राशन कार्ड से मिला है | इन्होने 6 महीने से राशन कार्ड का उपयोग नहीं किया इसलिए इनका बंद हो गया बोलकर इनको नहीं दिया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है वे सभी खुश हैं, और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं:संपर्क नम्बर@8826709582.
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA IMPACT JALON SONG UP VICTIMS REGISTER
नोएडा : हम 3 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
शिवनाथ चौधरी बिहार के रहने वाले है, अभी वो नोएडा फेस-2 गौतम बुद्ध नगर गली नम्बर-2 में लॉकडाउन में फंसे है, 3 लोग है | उनके पास खाने को राशन नहीं है पहले जो राशन मिला था वो ख़तम हो गया है | इसलिए फिर से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9113421383. (168564)
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SHIVNATH CHOUDHARY SONG VICTIMS REGISTER
सिर्फ कुछ दिन का राशन बचा है, पति का काम ख़तम हो गया है कृपया जल्दी सहायता कीजिए...
गली नंबर 05 नयागाव सेकटर 87 नोयडा से शबाना बता रही है की मऊ की रहने वाली हूँ वर्तमान में लॉक डाउन के कारण नोएडा में परिवार के साथ फंसी हुई है खाने की बहुत दिक्कत है सिर्फ कुछ दिन का राशन बचा है पति का काम ख़तम हो गया है कुछ किलो ही अनाज बचा है पता नहीं आगे क्या होगा कृपया जल्द से जल्द सहायता कीजिए संपर्क नंबर @ 9643886743.(167836)
Posted on: May 26, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SABANA NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
नोएडा: या घर जाने की व्यवस्था कर दीजिए या राशन भेजिए, बच्चे भूखे हैं मैं बहुत परेशान हूँ...
गौतमबुद्धनगर, नयागांव, गली नंबर -2 ,फेस -2, नोएडा में रहती हूँ | मेरा नाम ऊर्मिला है | हम छ लोग हैं हम बहुत परेशान हैं जालौन जिला उत्तरप्रदेश के रहने वाली हूँ जाने की व्यवस्था कीजिये या राशन भेजिए बच्चे भी भूखे हैं राशन की व्यवस्था कर दीजिये कृपया मदद कीजिए मैं बहुत परेशान हूँ संपर्क नंबर :8830316536 [167855 ]
