पीड़ितों का रजिस्टर: मेरे पिता और चाचा को नक्सलियों ने मार दिया, सरकार से कोई मदद नहीं मिली

सीमा ध्रुव, जो कि भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़ में रहती हैं, बता रही हैं कि नक्सलियों द्वारा इनके पिता और चाचा को मारा गया था। जिसके बाद वे लोग गांव छोड़ कर भागना पड़ा। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। उनके परिवार में 10 सदस्य हैं। उनकी मांग है कि उन्हें अपने परिवार के भरण पोषण के लिए एक नौकरी और घर बनाने के लिए जमीन मिलनी चाहिए। संपर्क नंबर@8103800614

Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR CG JOB KANKER MAOIST VICTIM SEEMA DHRUW VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों की धमकियों से डर कर 10 साल पहले गांव छोड़ना पड़ा...

बिसलाल दुग्गा, जो कि फिलहाल भानुप्रतापपुर में रहते हैं, बता रहे हैं कि नक्सलियों की धमकियों के कारण उन्हें अपना गांव छोड़ कर भागना पड़ा। वे 2011 में पलायन करने के पहले ग्राम गुमड़ी में रहते थे। उनके परिवार में 7 सदस्य हैं। उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817071365

Posted on: Oct 27, 2021. Tags: BHANUPRATAPUR BISLAL DUGGA CG KANKER MAOIST VICTIM VICTIM REGISTER

रे लमकोरो लिम बेकना नंदन...गोंडी गीत-

ग्राम-इडको, पंचायत-एडका, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मानकी एक गोंडी गीत सुना रही हैं :
रे लमकोरो लिम बेकना नंदन-
बोबाइरो लिंग लें बेके ला कयाननड-
बोवइड़ो लिंग ले-
बेकेरा कायंनड बोवाइरो-
हंनिड वाचल मनका वाई रो-
दा कई केकरा कामन मंनोई तेबनका बईरो...

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: CG GONDI KIRTI KORI NARAYANPUR SONG

वृद्धा पेंशन एवं शौचालय निर्माण का पैसा नहीं दे रहे है, अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे

ग्राम-भीरा पंचायत-बेनूर, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू गाँव के कलारपारा, निवासी ग्रामीण जनों से बात कर रही है| गाँव के मंगलू एवमं नत्थुराम दिवान बता रहे है कि, वर्द्धा पेंशन एवं शौचालय बनाने का पैसा नहीं मिलने की समस्या बता रहे है| पेंशन एवं शौचालय के पैसे नहीं मिलने के कारण परेशान होना पड़ता है, क्योंकि ख़ुद का पैसा खर्च कर शौचालय निर्माण करवाया है, सरकार से मिलने वाली आर्थिक राशि दिलाने में मदद करे. इसको लेकर ग्राम सरपंच एवं सचिव को कई बार बोल चूके है, परन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं देता, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कि कृपया सम्बंधित दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे. सरपंच-नारायण मरकाम@7587283776.सचिव कार्तिक नंदी@7587396970.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: KEERTI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

प्रधान मंत्री आवास योजना का पैसा नहीं मिल रहा है, सरपंच सचिव का इस ओर कोई ध्यान नहीं...कृपया मदद करे-

ग्राम-भीरा पंचायत-बेनूर, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू गाँव के ग्रामीण कुलेश्वर यादव से बात कर रही है|गाँव के फूलेश्वर यादव बता रहे है कि, प्रधान मंत्री आवास योजना का के तहत घर निर्माण के लिए शाशन कि तरफ़ से आर्थिक लाभ दिया जाता है, ग़रीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वालों को लाभ दिया जाता है, जो कि घर काम अधूरा अटका पड़ा है|ग्राम सरपंच एवं सचिव को कई बार बोल चूके है, बेनूर पंचायत आश्रित ग्राम से 2 किलोमीटर दूर है, परन्तु यहाँ सरपंच सचिव आते ही नहीं है. इस ओर कोई ध्यान नहीं देता, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कि कृपया सम्बंधित दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे. सरपंच-नारायण मरकाम@7587283776.सचिव कार्तिक नंदी@7587396970.

Posted on: Oct 22, 2021. Tags: KRITI SAHU NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »