घर में रहना है...गीत-

ग्राम-बम्हलाया, थाना-सीतापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो गीत सुना रहे हैं:
भारत माता की जय हो-
घर में रहना है-
तो कोरोना भारत से बच पाये रे-
देश देश में फैला है-
यहाँ से वहां जाता है-
फिर आता है फिर जाता है-
उसे कोई नहीं जानता है...(AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO

स्वास्थ्य स्वर : बिदारी कंद का औषधीय उपयोग...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बिदारी कंद का औषधीय प्रयोग बता रहे हैं, जिन महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद दूध नहीं निकलता है, वे बिदारी कंद का चूर्ण को 5 ग्राम लेकर दिन में 3 बार दूध के साथ सेवन करें, दूध नहीं होने की समस्या में लाभ हो सकता है, अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में बिजली नहीं है, रात मे जहरीले जीव घर में आ जाते हैं...

दोंदर कॉलोनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी बता रही हैं उनके गाँव में लाईट की समस्या है, उनके घर में 3 दिन से जहरीला जीव पड़ा है जिसके डर से वे घर में नहीं जा पा रहे हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं की दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9170547851. JE@8359747681, कलेक्टर@9754859545. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

जंगल में रहना आसान नहीं है,जंगली जानवरों कई बार हमला कर चुके हैं...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सुन्दरशाह कोडापे बता रहे है जंगल का जीवन बहुत कठिन होता है जंगल में कई तरह का जानवर हैं जैसे भालू,बन्दर हिरण आदि छोटे-छोटे जानवर है जो अक्सर लोंगो को नुक्सान पहुचाते हैं कई बार फसल खा जाते है भालू लोंगो पर कई बार हमला कर चूका है लोग अकेले जंगल जाने से डरते है जानवरों के हमला करने से या फसल नुकसान करने से सरकार थोड़ा-बहुत माब्जा दे देता है दुर से दिखने वाले सुन्दर सा जंगल उतना आसान नहीं है जंगल में रहने के लिए:संपर्क नंबर @9421703761(169897) CS

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY SUNDARSHAH KODAPE

गाँव में रोड की समस्या है, बारिस में कीचड़ हो रहा है...

ओंगनार पाल, पंचायत-चांदागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बुद्धसिंह सलामे बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारीयों के पास आवेदन किया था लेकिन काम नहीं हुआ है, बारिस में कीचड़ हो रहा है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में रोड की समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587309224. सचिव@9511549037. सरपंच@9406220996. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BUDDHSINGH SALAME CG NARAYANPUR PROBLEM PWD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »