हल्बी गीत-पढुक जावां रे दीदी...

बड़ेकुरुसनार, पंचायत-मटवाल, जिला-नारायणपुर(छत्तीसगढ़)से निलेश्वरी एक हल्बी गीत सुना रहे हैं-
साय रिला-साय रिला-
सिसिला रिरिला-
पढुक लाय रे दीदी टाका-
तुमि मके संगे जावां-
आया-बाबा आमचो अनपढ़ रला-
तत तत मम मम नांगर बैला-
अदाय पढुक जावां-
टाका तुमि मके संगे जावां...

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: ( Nileshwari kondagaon SONG VICTIMS REGISTER

आंगनवाड़ी भवन की हालत ख़राब सुधार नहीं होने से परेशानी होती है...

ग्राम-पुसपाल, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सजबती बघेल और बुधंतीन यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता हैं वे आंगनबाड़ी भवन की समस्या बता रहे हैं, 3 वर्षों से भवन क्रैक हुआ है आंगनवाड़ी में पटेल पारा और स्कूलपारा के बच्चे पढाई करने आते हैं, भवन का सुधार नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाने और भोजन पकाने में समस्या का सामना करना पड़ता है इसके लिये वे पंचायत में आवेदन किये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8305519510, सरपंच@6264467289, सचिव@9340696554.

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीण,दूर खेतो से पानी लाकर प्यास बुझा रहे है लोग...

ग्राम-अकौरिया,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश जी और प्रेम कुमार बता रहे हैं कि 4 माह से पानी आपूर्ति नल जल योजना बंद है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत किया है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है,विभाग का कहना है चंदा कर इस समस्या को हल कर लीजिये, लेकिन उपसरपंच का कहना है यह सरकारी योजना का मोटर लगाया गया है इसके लिए जनता से चंदा क्यों करें,क्यों दबाव डालें। पानी की समस्या होने से दूर के खेत,बोर,जहाँ से पानी मिल रहा है वहां से लाने के लिए मजबूर है जिससे लोगो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,बताया जा रहा है की मोटर को निकालकर ले गए हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर बात करके समस्याओं का समाधान करने में मदद करें सरपंच @9200673447, मोटर ठीकेदार @7047603066

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: JAGDISH YADV SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की समस्या है आवेदन पर काम नहीं होती है...

ग्राम-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुद्धूराम बघेल, रतिराम मांडवी, लालाराम, मुन्नाराम बघेल बता रहे हैं कि उनके पारा में स्कूल के पास पानी की समस्या है, इसके लिये वे सरपंच के पास आवेदन किये, सरपंच का कहना है उपर आदेश नहीं आ रहा है, पानी नहीं होने से लगभग 20 घर के लोगो को दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर/ अर्जुन@7828686661, सचिव@9340646554, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की समस्या है 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम-मोखामारी पारा, पंचायत-कुसपाल, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अर्जुनराम बघेल, जयराम मांडवी, सनतराम कश्यप बता रहे हैं, कि उनके पारा में पानी की समस्या है, इसके लिये वे सरपंच के पास आवेदन किये हैं, पानी नहीं होने से लगभग 50 घर के लोगो को दिक्कत होती है निवासी 1 किलोमीटर दूर पानी लेने जाते हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर/ अर्जुन@7828686661, सचिव@9340646554, कलेक्टर@9399394695, SDM@8839392611.

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »