छम-छम बोले पांव के पैरी...

ग्राम-बड़ेकुशनार,जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़ ) से रंजू नाग एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
छम-छम बोले पांव के पैरी खन-खन खनके कंगना-
चम-चम चमके माथे की बिंदिया तोर मया मा सजना-
मयारु मोला के तोर संग न मया आगे रे के तोर संग न-
कुहू कुहूके का रे कोयालिया प्रेम संदेश सुनाबे-
सर-सर सर पवन चकोरा गीत मया के गावे-
छम-छम बोले पांव के पैरी खन-खन खनके कंगना...

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: CG KONDAGOW RANJU NAG SONG VICTIMS REGISTER

नर हो न निराश करो मन को,कुछ काम करो,कुछ काम करो...

ग्राम-जुड़ेंगा,जिला-कोंडागाँव,छत्तीसगढ़ राज्य से फूलधर नाग एक कविता सुना रहे हैं
नर हो न निराश करो मन को – कुछ काम करो, कुछ काम करो-
जग में रहकर कुछ नाम करो-
यह व्यर्थ हुआ कुछ अर्थ अहो-
समझो जिसमें यह व्यर्थ न हो-
कुछ तो उपयुक्त करो तन को-
नर हो न निराश करो मन को...

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: Phuldhar Nag SONG VICTIMS REGISTER

ले लौ हरि जी के नाम सुबेरे उठी,किसके द्वारे गंगा बहत है...

ग्राम-नवारी,पोस्ट-दोंदर,रीवा मध्य्प्रदेश से रानी बहन एक गीत सुना रहे हैं-
ले लौ हरि जी का नाम सुबेरे उठी-
किसके द्वारे गंगा बहत है-
के करै इसे नानी सुबेरे उठी-
ले लौ हरि जी का नाम सुबेरे उठी-
राम के द्वारे गंगा बहत है-
सीता करै स्नाने सुबेरे उठी...

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: 102647 Rani Riwa SONG VICTIMS REGISTER

बागे बगीचा देखेला हरियर...गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपूर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
बागे-बगीचा देखेला हरियर-
दुरुग वाले नई दिखे बदेव नरियर-
मोरे जूनतुरी, मोरे जूनतुरी गेंदा-
इंजन गाड़ी सेमर फूलगे-
सेमर फूलगे आकाश मोर किटको गाड़ी-
नरवा मा, नरवा मा अगौर लेबे रे-
चांदी के मुंदरी चिन्हारी करले-
मैं हर रहिथौं दुरुग मा चिन्हारी करले...

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

बिजली न होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है...

ग्राम-खुर्सीपार, पंचायत-बांद्रबारी, ब्लाक-मवई, पोस्ट-मंगली, तहसील-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक परते बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 18 में बिजली की समस्या हैं वार्ड के 25 घरों में बिजली कनेक्शन नहीं लगा है केवल 5 घर में बिजली लगा है, बिजली विभाग में आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं
बिजली नहीं होने से लोगों को बहुत परेशानी होती है बच्चों को भी पढाई करने में दिक्क्त होती है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें: बिजली विभाग@7879420922, सचिव-@9584416636,सरपंच-@9174891313.

Posted on: Feb 19, 2020. Tags: SONG TRILOK PARTE Trilok parte VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »