जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये...गीत-
ग्राम-गारे, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से समीर सिदार एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे घर के आगे साईंराम तेरा मंदिर बन जाये-
जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये-
मेरे घर के आगे साईंराम तेरा मंदिर बन जाये-
जब आरती हो तेरी मुझे घंटी सुनाई दे – मुझे रोज सवेरे साईंनाथ तेरा सूरत दिखाई दे – सब भजन करो मिलकर कानो में गूंज पड़े – जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाये...
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG SAMIR SIDAR SONG VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 20th Feb 2020...
श्रोताओं आज आपके लिये हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं गीता टेकाम और महेंद्र उईके, इस रेडियो कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के संदेसो को शामिल किया गया है, जिसमे लोग गीत, कहानी और अपनी समस्या को बता रहे हैं, इसे सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुना जा सकता है और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं| स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: BULTOO RADIO GEETA TEKAM MAHENDRA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
मिट्टी की मूर्ति बनाकर जीवन यापन करते हैं अतीक पाल...
माता मौली मेला, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान श्रोताओं को मेला में शामिल अतीक पाल से परिचय करा रहे हैं, अतीक पाल कलकत्ता के निवासी हैं और वे मेला में मूर्ति बेचने के लिये आये हैं, अतीक पाल मूर्ति बनाने का काम करते हैं और अपनी बनाई मूर्ति को बस्तर के अलग-अलग इलाके में बेचते हैं उसी से उनका घर चलता है, मूर्ति बनाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं करते यही जीविका का साधन है, मूर्ति कला के साथ रंग रोहन का काम भी करते हैं: अतीक पाल@6370536354.
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
मातृत्व वंदना योजना अंतर्गत आवेदन किये थे योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अन्नू आदिवासी कोल बता रही हैं, 6 माह पहले उनकी बच्ची का जन्म हुआ था, जिसका उन्हें मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत लाभ मिलना था, ये उनका पहला बच्चा है, उन्होने आंगनवाड़ी में अपना आवेदन दिया था लेकिन आज तक योजना का पैसा नहीं मिला इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबर पर अधिकारी से बात कर योजना का पैसा दिलाने में मदद करें : ब्लाक परियोजना अधिकारी@9993535264. संपर्क नंबर@8905954225.
Posted on: Feb 20, 2020. Tags: ANNU ADIVASI MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
एक साल हो गये मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-अंतरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अर्चना आदिवासी बता रही हैं, उनकी बच्ची को एक साल हो चुके हैं लेकिन उन्हें मातृत्व वंदना योजना का लाभ नहीं मिला है, जो शाशन की योजना से उन्हें मिलना था, उनका कहना है सरकार की योजना है तो हमें लाभ मिलना चाहिये, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें : परियोजना अधिकारी@9993535267. संपर्क नंबर@9752611376.
