पीड़ितों का रजिस्टर: मै पहले नक्सली संगठन में था, आत्म समर्पण कर चुका हूँ, दिया गया नौकरी पुलिस वापस

श्यामनगर अन्तःगढ़, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) प्रभुनाथ बता रहे हैं कि वे पहले नक्सली में संगठन में सामिल थे वे अनेक घटनाएं भी किये हैं| लेकिन बाद में वे पुलिस के सामने अपना आत्म समर्पण कर दिया | उसके बाद से पुलिस ने उन्हें गोपनीय सुरक्षा बल का नौकरी दिया | लेकिन उन्हें 2015 में नौकरी से निकाल दिया गया | अब वे वापस नौकरी चाहते हैं जिससे अपने परिवार का पालन-पोषण ठीक तरह से कर सकें | सरकार अब तक कोई सुनवाई नही कर रहा है |

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल प्रभावित परिवार हैं सरकार मदद नही कर रहा है गरीब हैं...

शांति नगर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से प्रेरणा कोडमें बता रहे हैं कि उनके पति को नक्सलियों ने गाँव ले जाकर बिना कारण ही जान से मार दिए | जिससे वे बहुत परेशान थे ए दिन उन्हें भी नक्सलियों ने बहुत परेशान किया और इसलिए वे बीजापुर में आकर बस गये | इन्हें सरकार कोई मदद नही कर रहा है| जबकि ये चाहते हैं सरकार परिवार को सहायता करे लेकिन अब तक नही किया है यहाँ ये साथी मजदूरी करके अपना जीवन का गुजारा कर रहे हैं|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: हमारे घर के 2 बेटों को नक्सलियों ने जान से मार दिया डर के कारण गाँव छोड़ दिए हैं

शांतिनगर बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सुकलू हेमला बता रहे हैं कि नक्सलियों ने उनके घर के सारा सामान लूट लिए और उनके २ बेटों को भी जान से मार दिया| घर के हालात ठीक नही होने कारण वे बीजापुर में आके रहने लगे, और यहाँ वे मजदूरी करके अपना जीवन गुजार रहे हैं| नक्सलियों ने उन्हें बहुत परेशान किया| सरकार के तरफ उन्हें किसी तरह का कोई मदद नही मिला ये साथी सरकार से मदद की मांग करते हैं कि नक्सल प्राभावित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ दैनिक रोजगार दिलाने में मदद करें|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने ससुर को जान से मार दिए हैं अब तक सरकार मदद के लिए ध्यान नही दे रहा

जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से बोदरी कोरसा बता रही है कि उनके ससुर को नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर समझकर देर रात घर में आकर जान से मार दिए तब से वे अपने पुरे परिवार के बीजापुर में आके रहने लगे और यही अपना रोजी का मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं | वे गरीबी से बहुत परेशान हैं सरकार किसी भी तरह से कोई मदद नही कर रह है| ये सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें भी सरकार का मदद मिले जिससे वे अपने जीवन को ठीक तरह से जी सकें|

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर के कारण 47 परिवार अपने गाँव छोड़ने में मजबूर हैं...

ग्राम-सिरंडी, जिला-कांकेर,( छत्तीसगढ़) से भुवन लाल भोयर बता रहे हैं कि वे 2008 में जनपद सदस्य थे, नक्सलियों ने पुलिस के मुखबिर समझकर मुझे हमेशा परेशान कर रहे थे, नक्सली हिंसा से डरे वे अपने 47 परिवार के भानुप्रतापपुर में आ के बस गये हैं, गाँव घर के 55 एकड़ जमीन छोड़कर यहाँ मजदूरी करके अपना जीवन का गुजारा कर रहे हैं| यहाँ सरकार किसी तरह का मदद नही कर रहे हैं, जिससे वे बहुत परेशान हैं, वे सरकार से मदद की अपील करते हैं कि पीड़ित परिवार को सरकार के प्रावधान के अनुसार इन्हें सहयोग दिलाने में मदद करें

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »