पारा में पानी की समस्या हल कराने में मदद करें-
ग्राम-पतरी, पोस्ट-जलुरगी कला, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी कांती बता रही हैं उनके गाँव के नवापारा में पानी की समस्या है, वे 2 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, जिसके कारण दिक्कत होती हैं इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@8435368562, सचिव@9009273450, CEO@8324895110, EDC@9977190000, 9425255777. संपर्क नंबर@8224866421.
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: BALRAMPUR CG KUMARI KANTI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बन्नू तेरी अंखिया सुर में लागे...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
बन्नू तेरी अंखिया सुर में लागे-
बन्नू तेरा मुखड़ा लाख का रे-
बन्नू तेरी बेंदी है हजारी-
बन्नू तेरा टीका है हजारी-
बन्नू तेरा मुखड़ा लाख का रे-
बन्नू तेरा बेसर है हजारी-
बन्नू तेरा कुंडल लाख का रे-
बन्नू तेरी अंखिया सुर में लागे...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
ललना मेरा चार पहिया में खेल रहा...सोहर गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक सोहर गीत सुना रही हैं:
ललना मेरा चार पहिया में खेल रहा-
लईला लईला ये सासू हरिला मेरा-
तुमको दादी कहेगा ललना मेरा-
लईला लईला लहुर रानी-
होरिला मेरा तुमको चाची कहेगा-
ललना मेरा...
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
भूमि बेच चुके हिस्सेदारों का नाम काटने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी सुनते नहीं...
ग्राम-धुर्रा, तहसील, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार गवले बता रहे हैं, उनके पिता सुकलू ने अपने भूमी के संबंध में तहसीलदार के पास 2013 से 20 तक चार बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं, उन्होंने अधिकारी के कहे अनुसार समय- समय पर जरुरी कागज जमा किये उसके बाद भी काम नहीं हो रहा है, उनका कहना पूरी भूमि पर जिन लोगो का हिस्सा था उन लोगो ने अपने हिस्से की भूमि बेच दी है बाकि की भूमि उनके नाम पर होनी चाहिये लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: पटवारी@9981751028. संपर्क नंबर@9617833469.
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR GAWALE SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में नेटवर्क की समस्या है हमारी बात को अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें...
ग्राम-धमसुली, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से उमेश कुमार निषाद बता रहे हैं उनके गाँव में नेटवर्क की समस्या है, नेटवर्क नहीं होने से गाँव के लोग को दिक्कत होती है, वे चाहते हैं कि उनके गाँव में मोबाईल नेटवर्क हो जिससे वे भी डिजिटल दुनिया से जुड़ सकें इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि उनकी आवाज संबंधित अधिकारी तक पहुँचाने में मदद करें, जिससे उनके इलाके में नेटवर्क की समस्या हल हो :
उमेश निषाद@7000352961.
