कहां ले आये कोरोना वायरस हा...गीत-

ग्राम-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा, छत्तीसगढ़ से मानसराम यादव एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “कहां ले आये कोरोना वायरस हा ” | अपने गीत, संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|

Posted on: May 13, 2021. Tags: CG CORONA JANJGIR CHAMPA MANASRAM YADAV SONG

तुझे मै क्या चढ़ाऊँ भगवान...भक्ति गीत-

ग्राम-पहाड़िया, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार ढाली एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
तुझे मै क्या चढ़ाऊँ भगवान अगर मै जल चढ़ाता हूँ-
तो ओ मछली का जूंठा है-
अगर मै दूध चढ़ाता हूँ-
तो ओ बछड़े का जूंठा है-
अगर मै फूल चढ़ाता हूँ-
तो ओ भवरे का जूंठा है तुझे मै क्या चढाऊँ भगवान...(AR)

Posted on: May 12, 2021. Tags: BHAKTI SONG MP SANTOSH KUMAR DHALI SATNA

Impact : 2019 में स्वीकृत आवास योजना का पैसा मिलने पर धन्यवाद...

ग्राम, पोस्ट-गारे चोटी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से प्रीतम प्रजापति बता रहे हैं, 2019 में आवास योजना में उनके पिता जी का नाम था, जिसमे सहायक सचिव द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था| जिससे आवास बनवाने में दिक्कत हो रही थी| इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद योजना का पैसा खाते में आ गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8103084147.

Posted on: May 11, 2021. Tags: IMPACT STORY MP PRITAM PRAJAPATI REWA

राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन...देश भक्ति गीत-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से वासु जोगी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन-
ये भारत है मेरा हैं भारत के हम-
गाँधी बापू तो हमे जान हैं प्यारे-
छोड़ चले रे बापू किसके सहारे-
रात ढले धूप खिले आया सबेरा-
भारत के वासी हमे झंडा का बसेरा...(AR)

Posted on: May 10, 2021. Tags: ANUPPUR DESH BHAKTI MP SONG VASU JOGI

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-महुआरिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अनिल पांडे बता रहें है कि कक्षा 8 में प्रवेश किया, जिनका विकलांग परिवहन छात्र वृति गोरमेंट द्वारा 25 सौ रुपये प्रदान कि जाती हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिला था, इसके लियें उन्होंने अधिकारी को बोला लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे, फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में 23 फरवरी को सन्देश रिकॉर्ड किया, 11 मार्च कि उनको पैसा मिल गया, तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से पैसा मिल गया| संपर्क@8225900404. GT

Posted on: May 10, 2021. Tags: ANIL PANDE IMAPICT MP REVA

« View Newer Reports

View Older Reports »